हाल ही में केंद्र सरकार ने कहा कि अगले वित्त वर्ष तक देश के 44 करोड़ लोगों को उनकी खुद की छत मिल सकेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार लोगों को एलपीजी, बिजली और पानी के कनेक्शन भी उपलब्ध कराएगी।
हाल ही में पीएम मोदी ने आधार पेमेंट एप की लॉन्चिंग पर एलान किया कि 2022 तक देश के प्रत्येक नागरिक को घर मिल जाएगा। इसके लिए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक 11 लाख लोगों को लाभ मिल चुका है। केंद्र की मोदी सरकार लोगों के घर की हसरत को पूरा करने के अपने लक्ष्य पर लगातार काम कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कहा कि अगले वित्त वर्ष तक देश के 44 करोड़ लोगों को उनकी खुद की छत मिल सकेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार लोगों को एलपीजी, बिजली और पानी के कनेक्शन भी उपलब्ध कराएगी। आम लोगों को ये सुविधाएं कैसे मिलेंगी और केंद्र सरकार किन-किन योजनाओं के लिए मदद करेगी इसकी जानकारी हम आपको आगे बताएंगे।
खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मैदानी और पहाड़ी इलाके में रहने वाले लाभार्थियों के खाते में 1.30 लाख रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक ट्रांसफर किए जाएंगे।
शौचालय के लिए 12 हजार रुपए की मदद
केंद्र सरकार ने लोगों को मिलने वाले घर के लिए हर पहलू का ध्यान रखा है। स्वच्छता अभियान को और तेज करने के लिए सरकार घर का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए की मदद करेगी।
मनरेगा के तहत 90 दिन का काम देगी सरकार
इसके अलावा केंद्र सरकार घर का लाभ पाने वाले लाभार्थी को मनरेगा के तहत 90 दिन का काम भी देगी जिसमें व्यक्ति अपने ही घर के निर्माण में काम करते हुए 18 हजार रुपए कमा सकता है। ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि पहले ये लक्ष्य 33 करोड़ लोगों का था जिसे अब बढ़ा कर 44 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने सरकार की योजना को स्पष्ट करते हुए कहा कि अब लोगों को ठिकाना नहीं घर मिलना चाहिए। एक अनुमान के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले लोगों में 60 फीसदी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग हैं।
बिजली,पानी और LPGका कनेक्शन भी मिलेगा
सरकार ने लाभ पाने वाले लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बिजली का कनेक्शन भी देगी। इसके आलावा लोगों को एलपीजी सिलेंडर भी देगी। साथ ही लोगों को पानी का कनेक्शन भी दिया जाएगा।
ब्याज दरों में मिली छूट
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार ने अब मिलने वाली मदद की राशि को बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कहा था कि पीएम आवास योजना के तहत दो नई स्कीम शुरु की गई हैं। जिसमें 9 लाख रुपए के लोन पर ब्याज दर में 4 फीसदी के छूट मिलेगी वहीं 12 लाख रुपए के लोन पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी।
किसे मिलेगा लाभ
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों को कम ब्याज दर पर और सब्सिडी के साथ होम लोन दिया जाएगा।
अन्य शर्तें
लाभार्थी परिवार के कि भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो। यह योजना मुख्य रूप से समाज के वंचित तबकों के लिए शुरू की गई है, जिससे वह इस योजना का लाभ लेते हुए 2022 तक अपना मकान हासिल कर सकें।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले पहले अपने नजदीकी बैंक में इस योजना के बारे में पता करें। फिर बैंक से फॉर्म मांग ले या फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको मांगे गए विवरणों के बारे में जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र में सभी विवरण भर देन के बाद इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक के जरिए और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम
क्रेडिट लिंक सब्सिडी का लाभ ऐसे शहरवासियों को मिलता है जो कम आय वर्ग से हैं। इसके लिए उन्हें घर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय मदद मिलती है। इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण पर 6.5 % की दर से ब्याज लगता है जिसे 15 वर्षों में चुकाना होता है। ब्याज पर सब्सिडी सिर्फ 6 लाख रुपए तक की राशि के ऋण पर ही मिलती है। अगर ऋण की राशि 6 लाख रुपए से अधिक है तो उस पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है साथ ही ब्याज भी बाजार के ही हिसाब से तय होता है।
ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
जो भी आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा उसे इसका एक मामूली शुल्क चुकाना होगा। देश भर में स्थापित 60,000 कॉमन सर्विस सेंटर्स पर यह फॉर्म भरे जा सकेंगे। यह फॉर्म 25 रुपए में एक भरे जाएंगे।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आप http://pradhanmantriawasyojna.com/ यूआरअल को किसी ब्राउजर के जरिए खोलें। फिर आपको एक दाएं साइड में एक ऑनलाइन फॉर्म दिखेगा। उसमें अपना नाम, पता, फोन नंबर, आदि के बारे में जानकारी भरें, फिर नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया में आप ऑनलाइन आवेदन करके आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: दोपहर तक सोने की कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा टूटी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications