नोटबंदी के बाद अब मोदी सरकार जनता को राहत देने के लिए होमलोन पर EMI के बोझ को कम कर दिया है।
ग्रामीण इलाकों में सस्ता आवास ऋण सुनिश्चित करने तथा लोगों से मासिक किस्त (EMI) के बोझ को कम करने के लिए केंद्र ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नहीं आने वाले परिवारों के लिए 2 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर 3% ब्याज सब्सिडी को मंजूरी दी है।
'2022 तक सबको मिलेगा घर'
ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘सरकार 2022 तक सभी को घर के अपने मिशन पर प्रतिबद्ध है। ब्याज सब्सिडी से न केवल गरीबों पर EMI का बोझ घटेगा बल्कि उन्हें आगे और निर्माण तथा मौजूदा मकान के विस्तार में भी मदद मिलेगी।'
'रोजगार के अवसर पैदा होंगे'
तोमर ने कहा कि इससे ग्रामीण आवास क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज इस योजना को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इसकी घोषणा की थी।
पीएम आवास योजन के तहत मिलेगा घर
यह ब्याज सहायता उन सभी गरीब परिवारों को मिलेगी जो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नहीं आते हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इस योजना के तहत सरकार का 44 लाख मकान बनाने का लक्ष्य है।
3% ब्याज दर पर मिलेगी मदद
योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के लोगों को नया मकान बनाने या मौजूदा पक्के घर का विस्तार करने की सुविधा भी मिलेगी। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) इस योजना का क्रियान्वयन करेगा और सरकार इसमें शुद्ध मौजूदा मूल्य पर 3% की ब्याज सहायता प्रदान करेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
