योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 50,000 रुपए से अधिक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।
सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए नकदी रहित (कैशलेल) स्वास्थ्य बीमा योजना पर काम कर रही है जिसकी घोषणा आगामी बजट 2016-17 में की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि बैंकों, बीमा कंपनियों, ईपीएफओ और लघु बचत योजनाओं में 10,000 करोड़ रुपए की ऐसी राशि पड़ी है जिसके लिए कोई दावा नहीं किया गया है।

इस राशि का इस्तेमाल बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के लिए बच्चों या परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रस्तावित योजना के जरिये उनकी द्वितीयक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।
योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 50,000 रुपए से अधिक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली 2016-17 का बजट 29 फरवरी को पेश करेंगे। प्रस्तावित योजना की निगरानी वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग करेगा।
सरकार का इरादा इस योजना को लाभार्थियों के बैंक खातों से जोड़ने का है जिससे सब्सिडी वाली राशि सीधे उनके खाते में डाली जा सके। प्रस्ताव के अनुसार सरकार गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को प्रीमियम पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाएगी।
सूत्रों ने हालांकि स्पष्ट किया कि सरकार बिना दावे वाली राशि को जब्त नहीं करेगी। यदि कोई दावेदार सामने आएगा तो उसे उसका भुगतान किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना कम प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का विस्तार होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
