जनवरी के आखिरी सप्ताह में सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम 31 जनवरी 2017 को 384 रुपए तक नीचे गिरे। ये गिरावट 22 कैरेट सोने के दाम में दर्ज की गई है।
जनवरी की शुरुआत में सोने के दाम में बढ़त देखने को मिली थी लेकिन जनवरी के अंत तक ये बढ़त नीचे आ गई। जनवरी के आखिरी सप्ताह में सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम 31 जनवरी 2017 को 384 रुपए तक नीचे गिरे। ये गिरावट 22 कैरेट सोने के दाम में दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में 501 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के दाम 27818 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 29,662 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 27,798 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 29,648 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आगे देखें अपने शहर में सोने और चांदी के दाम
अपने शहर में सोने का दाम देखने के लिए क्लिक करें
देखें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर रेट
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले सप्ताह सोने के दाम (20/01/2017)
पिछले 20 दिनों से सोने के दाम लगातार जारी बढ़त पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। पिछले 20 दिनों में देश के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 1200 रुपए से अधिक की तेजी देखी गई है। पर अब इस रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 173 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी लगभग इतनी ही गिरावट दर्ज की गई है। सोने का दाम में इस गिरावट से खरीददारों को थोड़ी राहत मिली है। लगातार बढ़ रहे सोने के दाम से खरीददारों ने सोने की खरीद फिलहाल रोक दी थी उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों सोने के दाम में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम 30033 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 28178 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई सर्राफार बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 30013 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 28158 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
गुरुवार को सोने का भाव (19/1/2017)
सोने के दाम में एक बार फिर तेजी देखी गई है। बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 146 रुपए की तेजी देखी गई। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में ये तेजी 100 रुपए से अधिक की दर्ज की गई। जनवरी 2017 के शुरुआती कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखी गई थी लेकिन 6 जनवरी के बाद से सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है। वहीं देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में सोने के दाम लगातार नई ऊंचाई पर देखे जा रहे हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गुरुवार को भी तेजी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का दाम 30,203 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 28,248 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 30,168 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 28318 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मंगलवार को सोने का भाव (17/01/2017)
सोने के बढ़ते दाम ने सर्राफा व्यापारियों के चेहरे पर चमक वापस लौटा दी है। नोटबंदी के बाद से सोने के दाम में तेजी से गिरावट आई थी लेकिन अब सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना बहुमूल्य धातु है जो कि अर्थव्यवस्था का रुख तय करती है। सोमवार को सोने के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी लेकिन अब मंगलवार को सोने के भाव में बंपर तेजी देखी गई है। मंगलवार को सोने के दाम में 211 रुपए की बढ़त दर्ज की गई वहीं ये बढ़त 24 कैरेट सोने के दाम में है वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में 300 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 30057 रुपए प्रति 10 ग्राम है और मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 30033 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
पिछले हफ्ते सोने का दाम (10/01/2017-12/01/2017)
जनवरी के शुरुआती 2 हफ्तों में सोने के दाम में तेजी देखी गई। सोने के दाम जहां दिसंबर 2016 में तेजी से नीचे आ गए थे वहीं अब सोने के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में सोने ते दाम में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 433 रुपए की तेजी देखी गई थी जबकि शुक्रवार को सोने के दाम में 133 से 138 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई थी। सोने के लिहाज से नए साल का दूसरा हफ्ता बेहद अच्छा रहा था। हालांकि नोटबंदी के कारण सोने की खरीद पहले जैसी नहीं है। पिछले सप्ताह दिल्ली और देश के बड़े सर्राफा बाजार में सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 29843 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेटे सोने के दाम 29803 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
सोना खरीदते वक्त इन गलतियों से बचें
किसी भी गली-नुक्कड़ पर बनी सुनार की दुकानों से छोटा-मोटा आइटम तो लेना ठीक रहता है, लेकिन अगर आप महंगे गहने लेने जा रहे हैं, तो ज्वेलरी शॉप की रेप्युटेशन जरूर चेक कर लें। अगर नामचीन ब्रांड हो, तो बेहतर रहता है, क्योंकि वो आपके गारंटी की पक्की रसीद देते हैं।
हॉल मार्क का रखें ध्यान
हॉलमार्क ज्वेलरी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की नियमावली के अनुसार गहनों पर हॉलमार्क का निशान अनिवार्य होता है। अगर हॉलमार्क का निशान है, यानी वह अंतर्रार्ष्टीय नियमों के तहत बनायी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications