राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के बाद पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया गया। सरकार ने अपना आर्थिक सर्वे सदन के पटल पर रखा। आर्थिक सर्वे पेश करते हुए वित्तमंत्री ने बताया कि 2016-17 के दौरान विकास दर 7.1 रहेगी जबकि 2017-18 के लिए विकासदर 6.50 से 7.50 तक रह सकती है।
7.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
नोटबंदी से पहले वित्तवर्ष 2016-17 के लिए आर्थिक विकास दर का सरकारी अनुमान 7.1 फीसदी था। नोटबंदी के बाद IMF ने वर्ष 2016-17 के लिए इसे घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया था वहीं 2017-18 के लिए 7.2 फीसदी विकास दर का अनुमान दिया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ताजा अनुमान जाहिर किया है कि अगले दो वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक विकास दर 6.5 फीसदी तक रह सकती है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर 3 चुनौतियों के बारे में जिक्र किया है।
नोटबंदी से उबरने की चुनौती
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने नोटबंदी के बाद होने वाले असर से उबरने के लिए अहम कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया है। उनके मुताबिक नोटबंदी के नजदीकी नुकसान देखने के बजाय उसके दूरगामी परिणामों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नोटबंदी से उबरने की प्रक्रिया को पूरा करेगी साथ ही रियल स्टेट को जीएसटी के दायरे में लाने की कोशिश करेगी।
ट्रंप का असर
अमेरिका के नए डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी फर्स्ट की नीति से भारतीय चिंतित हैं। ट्रंप अमेरिका फर्स्ट, मेक इन अमेरिका और अमेरिकियों के लिए नौकरी जैसी संरक्षण की नीतियों को हवा दे रहे हैं, सर्वे में जिक्र किया गया है कि इसका नकारात्मक असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने का खतरा है।
क्रूड ऑयल के दाम
आर्थिक सर्वे में भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने तीसरा सबसे बड़ा खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ते क्रूड ऑयल की कीमतों से है। गौरतलब है कि बीते तीन वर्षों के दौरान ग्लोबल क्रूड की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी जिसका सीधा फायदा भारत जैसे विकासशील देश को सस्ते क्रूड के चलते देखने को मिला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications