अगले कुछ दिनों में बजट आने वाला है इसी के साथ के साथ बहु प्रतीक्षित जीएसटी बिल भी लागी हो जाएगा। इस लेख में पढ़ें, जीएसटी लागू होने के बाद कौन सा सामान सस्ता होगा और कौन सा सामान हो जाएगा महंगा।
अगले कुछ दिनों में देश का आम बजट पेश होने वाला है। लोगों की निगाहें टैक्स स्लैब और जीएसटी पर टिकी होंगी। जीएसटी लागू करना मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी एजेंडे में से एक है। जीएसटी लागू होने से में एक देश एक टैक्स की व्यवस्था लागू हो जाएगी। साल 2016 के नवंबर में माह में जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी टैक्स स्लैब तय कर दिए हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली के मुताबिक तंबाकू उत्पादों पर टैक्स स्लैब 28 प्रतिशत रखा गया है वहीं लग्जरी टैक्स भी 28 फीसदी रखा गया है। आगे पढ़ें, जीएसटी लागू होने के बाद कौन सा सामान सस्ता होगा और कौन सा सामान महंगा होगा।
क्या होगा सस्ता
आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्यान्नों समेत सीपीआई बास्केट की 50 फीसदी चीजों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। दूसरे सामानों पर 12 और 18 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा। जीएसटी लागू होने के बाद से अनाज, टेलीविजन, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, खाद्यान्न, चाय पत्ती, माचिस, साबुन, टूथपेस्ट, वॉशिंग मशीन, टू व्हीलर, छोटी कारें, बैटरी, सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते हो जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में जो समान लग्जरी कटैगरी के होंगे उन पर लग्जरी टैक्स लागू होगा।
क्या होगा सस्ता
शौक पूरा करने के लिए पैसा पानी की तरह बहाने वाले लोगों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ बढ़ेगा। सरकार ने लग्जरी आइटम पर टैक्स स्लैब 28 फीसदी रखा है साथ ही कुछ समान पर टैक्स के अलावा सेस भी लगाया है जिससे वह और भी महंगे हो गए हैं। जीएसटी लागू होने के बाद लग्जरी कारें, पान मसाला, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक, दवाइयां, शिक्षा, प्रदूषण फैलाने वाले उत्पाद, सिगरेट, तंबाकू, आदि महंगे हो जाएंगे।
चार भागों में बंटा है जीएसटी टैक्स स्लैब
वित्तमंत्री ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने बैठक के बाद 4 भागों में टैक्स स्लैब को बांटा है। जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी की चार दरों को मंजूरी दी है। ये दरें 5, 12, 18, 28 प्रतिशत हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि 12% और 18% जीएसटी की स्टैंडर्ड दरें हैं।
प्रमुख बातें-
जीएसटी स्लैब को आखिरी रूप दिया जा चुका हैः वित्त मंत्री
जीएसटी पर निर्धारित समय के अनुसार तैयारी चल रही है: वित्तमंत्री
आम लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज पर कोई टैक्स नहीं होगाः वित्त मंत्री
जीएसटी काउंसिल ने पान मसाला, लग्जरी कारों पर सेस लगाने को मंजूरी दी हैः वित्त मंत्री
एक स्टैंडर्ड रेट से महंगाई बढ़ने की संभावना है, इसलिए दो स्टैंडर्ड रेट होंगे
जीएसटी के लिए स्टैंडर्ड रेट 12 और 18 प्रतिशत रखा गया है: वित्त मंत्री अरुण जेटली
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications