SBI और PNB ने लोगों को सस्ते होम लोन का ऑफर दिया। इसके ठीक एक दिन बाद निजी क्षेत्र के बैंकों ने भी लोगों को राहत देते हुए होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दरें को घटा दिया है।
नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद नए साल पर SBI और PNB ने लोगों को सस्ते होम लोन का ऑफर दिया। इसके ठीक एक दिन बाद निजी क्षेत्र के बैंकों ने भी लोगों को राहत देते हुए होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दरें को घटा दिया है।

इन बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें
ICICI बैंक ने ब्याज दरों में 0.7 फीसदी की कटौती की है।
बंधन बैंक ने ब्याज दरों में 1.48 फीसदी की कटौती की है।
कोटक महिंद्रा ने भी ब्याज दरों में 0.45 फीसदी की कटौती की है।
देना बैंक ने होम लोन पर 0.75 फीसदी की कटौती की है।
निजीं बैंको द्वारा की गई ये कटौती मामूली है फिर भी लोन की बड़ी राशि पर इस कटौती के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नई ब्याज दरों का सीधा फायदा नए ग्राहकों को मिलेगा लेकिन पुराने ग्राहक भी इस कटौती का लाभ उठाने के लिए बैंक में अर्जी दे सकते हैं। हालांकि पुराने ग्राहकों को कन्वर्सन चार्ज के तौर पर कुछ रकम जमा करनी होगी जिसके बाद वह ब्याज दरों में मिली छूट का फायदा उठा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications