EPFO ने कहा कि उसने क्षेत्रों में काम करने वाले अपने अधिकारियों को मृत्यु संबंधी निपटान के दावों को सात दिन के अंतर में निपटाने के बारे में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार को कहा कि उसने क्षेत्रों में काम करने वाले अपने अधिकारियों को मृत्यु संबंधी निपटान के दावों को सात दिन के अंतर में निपटाने के बारे में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसी तरह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का हिसाब-किताब सेवा पूरी होने से पहले ही तय करने को कहा गया है।
समीक्षा बैठक के बाद हुई कार्यवाही
श्रम मंत्रालय ने बताया कि, श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 अक्टूबर को हुई बैठक में दिए गए दिशानिर्देशों पर की गयी कार्यवाही की मंगलवार को समीक्षा की। इसमें केंद्रीय भविष्य निधि कोष आयुक्त (सीपीएफसी) ने मंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ईपीएफओ ने सेवानिवृत्ति और मृत्यु संबंधी दावों के निपटान के बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
बीमा कवर की राशि बढ़ी
आपको बता दें कि, EPFO ने अपने सदस्यों के लिए बीमा कवर को बढ़ा दिया है। पहले ये बीमा कवर 3.6 लाख रुपए तक था जिसे अब बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया गया है। इस नियम के मुताबिक सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को 6 लाख रुपए मिलेंगे। EPFO अपने मेंबर्स को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के तहत जीवन बीमा कवर देता है।
निष्क्रिय खातों पर भी मिलेगा ब्याज
EPFO ने इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) खातों पर भी ब्याज देने का फैसला किया है। इनऑपरेटिव खातों उसे कहते हैं जिसमें 36 महीने (3 साल) तक किसी तरह का लेन-देन नहीं होता है। पहले EPFO ऐसे खातों पर 3 साल के बाद ब्याज देना बंद कर देता था।
न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि
EPFO ने न्यूनतम वेतनमान को बढ़ा दिया है। अब 15,000 रुपए या इससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारी पीएफ अंशधारक बन सकेंगे। EPFO के इस कदम से उसके सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लाखों कर्मचारी EPFO के दाएरे में आ जाएंगे।
ऑनलाइन ट्रांसफर होगा पीएफ
अब नौकरी बदलने पर आपको पीएफ खाता ट्रांसफर कराने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस जटिल प्रक्रिया को अब और भी आसान कर दिया गया है। EPFO ने पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। जिन कर्मचारियों का UAN नंबर जारी हो गया है वह और भी आसानी से अपना पीएफ खाता ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
डिपॉजिट की पूरी जानकारी मिलेगी
ऑनलाइन पाएं सारी जानकारी पहल पीएफ का बैलेंस जानने के लिए आपको बार-बार कंपनी से पूछना पड़ता था लेकिन अब ये समस्या हल हो गई है। अब कर्मचारी ऑनलाइन ही अपने पीएफ खाते की जानकारी पा सकेंगे साथ ही उन्हें पीएफ खाते में डिपॉजिट होने वाले पैसे की भी पूरी जानकारी मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
