शनिवार से सभी बैंक सिर्फ अपने खाताधारकों का काम करेंगे। हालांकि बुजुर्गों पर ये नियम नहीं लागू होगा, सीनियर सिटिजन (वरिष्ठ नागरिक) शनिवार को किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकते हैं।
देश में नोटबंदी का आज शनिवार को 11वां दिन है। ज्यादातर हिस्सों में कैश की कमी धीरे-धीरे दूर हो रही है फिर भी तमाम ऐसे हिस्से हैं जहां लोग कतार में हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अब बैंकों ने इन लंबी लाइनों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। आज यानि शनिवार से सभी बैंक सिर्फ अपने खाताधारकों का काम करेंगे। हालांकि बुजुर्गों पर ये नियम नहीं लागू होगा, सीनियर सिटिजन (वरिष्ठ नागरिक) शनिवार को किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकते हैं।
नए नियम
- आज दूसरे बैंकों के ग्राहक 500, 1000 रुपये के पुराने नोट नहीं बदलवा सकेंगे
- वरिष्ठ नागरिक आज भी किसी भी बैंक की शाखा में अपने पुराने नोट बदलवा सकते हैं
- बाजार में कैश की किल्लत दूर करने के लिए आरबीआई ने एक और बड़ा एलान किया है
- आज से किसी भी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन यानी स्वाइप मशीन से दो हजार रुपये कैश ले सकते हैं
- 30 दिसंबर तक कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा
- अब किसी भी स्वाइप मशीन से कैश लीजिए
कैश स्वाइप मशीन से निकाले पैसे
आसान शब्दों में समझें तो किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान मसलन बड़ी दुकानें, कपड़े के शो रूम, शॉपिंग मॉल्स जहां कि स्वाइप मशीन की सुविधा है, वहां अपने डेबिट कार्ड से दो हजार रुपए स्वाइप कराइये और बदले में दुकानदार से दो हजार रुपए नकद ले लीजिए। लेकिन शर्त ये है कि दुकानदार के पास दो हजार रुपए छुट्टे हों।
पेट्रोल पंप से मिल रहा है कैश
सरकार ने शुक्रवार से ही देश के 686 पेट्रोल पंप पर स्वाइप मशीन से दो हजार कैश देकर इस सुविधा की शुरूआत कर दी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही देश के 20 हजार पेट्रोल पंप पर ये सुविधा शुरू हो जाएगी।
जल्द बढ़ेगी निकासी की लिमिट
यही नहीं जल्द ही प्वाइंट ऑफ सेल मशीन यानी स्वाइप मशीन से नकदी लेने की सीमा भी बढ़ाकर ढाई हजार करने की योजना है। अभी ये सिर्फ दो हजार रुपए है। इसके अलावा सरकार ने ग्रामीण और ज्यादा आबादी वाले इलाकों में भी बड़ी संख्या में माइक्रो एटीएम यानी स्वाइप मशीन वाली गाड़ियों की तैनाती की है, जिससे आप डेबिट कार्ड के जरिए आसानी से कैश ले सकते हैं।
36 हजार एटीएम रिकैलिब्रेट
यही नहीं दो हजार और पांच सौ के नए नोटों के हिसाब से ATM में तकनीकी सुधार का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। शुक्रवार तक देश में मौजूद कुल सवा दो लाख एटीएम में से करीब 36 हजारATM को नए नोटों के हिसाब से रिकैलिब्रेट कर लिया गया है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
