नोट एक्सचेंज : 12 नई बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए
वित्तसचिव ने बताया कि बार-बार पैसे बदलने आ रहे लोगों की अब पहचान की जाएगी। इसके लिए लोगों को वोटिंग के दौरान लगाने वाली स्याही लगाई जाएगी।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नोटबंदी के बाद बार-बार बैंक में पैसा बदलवाने के लिए पहुंच रहे लोगों के खिलाफ अब सरकार ने कार्रवाई करने का फैसला किया है।
पुराने नोट बदलने और ATM से पैसे निकालने में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है।

वित्तसचिव ने दी जानकारी
हिंदी समाचार चैनल आज तक ने अपने वेब संस्करण में वित्तसचिव शशिकांत दास के हवाले से 12 मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है। वित्तसचिव ने प्रेसवार्ता में बताया कि बार-बार पैसे बदलने आ रहे लोगों की अब पहचान की जाएगी। इसके लिए लोगों को वोटिंग के दौरान लगाने वाली स्याही लगाई जाएगी। इसके अलावा वित्त सचिव ने किन-किन महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी वह आगे है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- बार-बार नोट बदलने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की वजह से लंबी कतारें लग रही हैं।
- कैश लेने वालों की उंगली पर मतदान की तरह निशान लगेगा। आज से बड़े शहरों में स्याही वाली व्यवस्था शुरू हो रही है।
- जन-धन खाते में किसी और का पैसा न डालें। ऐसे खाते पर सरकार पैनी नजर रख रही है, इनमें काला धन आने पर कार्रवाई होगी।
- जन-धन खाते में जमा की जाने वाली राशि की सीमा तय की गई। अब केवल 50 हजार ही जमा होंगे, वैध पैसा जमा करने वालों को कोई असुविधा नहीं होगी।
- नया नोट थोड़ा रंग छोड़ सकता है। नया नोट अगर रंग नहीं छोड़ रहा है तो जाली नोट का संकेत है।
- देश में नमक की कोई कमी नहीं। सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें डाली जा रही हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें।
- कर्मचारियों की हड़ताल की बात झूठी।
- सरकारी अस्पताल पुराने नोट लेंगे।
- शादी में शगुन के लिए चेक का इस्तेमाल करें।
- धार्मिक स्थानों से अपील है कि वो चढ़ावे के तौर पर चढ़ने वाले छोटे नोटों को तत्काल बैंकों में जमा कराएं ताकि करेंसी की मात्रा बढ़े।
- देश में नकदी की कोई कमी नहीं। ब्रांच पोस्ट ऑफिसों और जिला सहकारी बैंकों में नकदी की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करेंसी की सप्लाई पर दो दिनों में दूसरी बार सोमवार रात समीक्षा बैठक की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications