क्या आपको मालूम है कि भारत में कुछ ऐसी आय हैं जो पूरी तरह से कर मुक्त हैं।
भारत में हर काम-काजी व्यक्ति को अपनी आय में से कुछ हिस्सा, कर के रूप में सरकार को देना पड़ता है जिसे सरकार, अपनी नीतियों के अनुसार देशवासियों के हित में विभिन्न कार्यों के लिए निवेश कर देती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत में कुछ प्रकार की आय में कर नहीं लगता है। जी हां, भारत में दस प्रकार की आय में कर नहीं लगता है, ये आय पूर्णत: कर मुक्त होती हैं।
कृषि
भारत में कृषि से होने वाली आय पूरी तरह से करमुक्त है। भूमि से होने वाली आय या खेत बंटाई पर उठाने से होने वाली आय भी आयकर छूट के लिए पात्र होती है।
अवकाश वेतन
सेवानिवृत्ति के समय, एक कर्मचारी के द्वारा अवकाश नकदीकरण, करमुक्त होती है। सरकार के द्वारा निर्दिष्ट रूप में अधिकतम राशि, 3,00,000 रूपए है।
यात्रा रियायत
एक कर्मचारी, यात्रा रियायत के संदर्भ में धारा 10(5) के तहत छूट का दावा कर सकता है। छूट, कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों के लिए यात्रा रियायत के मूल्य के संदर्भ में उपलब्ध है।
जीवन बीमा योजना
जीवन बीमा योजना के तहत प्राप्त कोई भी राशि, बोनस सहित भी कर से मुक्त होती है। ध्यान रहें कि यह छूट, जीवन बीमा पॉलिसी से प्राप्त राशि के ही संदर्भ में उपलब्ध है।
पेंशन
अगर किसी सरकारी कर्मचारी को पेंशन मिलती है तो उसे सरकार को किसी प्रकार का कर नहीं देना होता है। उसे मिलने वाली पेंशन, करमुक्त होती है। अगर कर्मचारी को ग्रेच्युटी प्राप्त होती है, तो पेंशन की 1/3 रूपान्तरित वैल्यू, छूट में आती है; अन्यथा पेंशन की 1/2 रूपान्तरित वैल्यू में छूट दी जाती है।
बचत खाता ब्याज आय
अगर आपके बचत खाते में पड़ी हुई राशि से 10,000 तक का ब्याज आता है तो कर की वसूली नहीं की जाती है। यह, आयकर के उद्देश्य के लिए कुल सकल आय में शामिल नहीं है। लेकिन अगर इससे ज्यादा ब्याज मिलता है तो ब्यौरा न देने की स्थिति में कर काट लिया जाता है।
पार्टनर के द्वारा प्राप्त लाभ की साझेदारी
किसी फर्म से पार्टनर के द्वारा प्राप्त लाभ की साझेदारी, पार्टनर के पक्ष में पूरी तरह से करमुक्त होती है। यह छूट, फर्म/एलएलपी से पार्टनर के द्वारा प्राप्त पूंजी और पारिश्रमिक पर ब्याज के लिए लागू नहीं होती है और लाभ की साझेदारी के लिए सिर्फ सीमित नहीं रह जाती है।
लाभांश आय
स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश के द्वारा लाभांश के रूप में प्राप्त कोई आय, निवेशक के लिए करमुक्त होती है।
लम्बी-अवधि में प्राप्त पूंजीगत लाभ
लम्बी-अवधि पूंजी सम्पत्ति के स्थानांतरण से प्राप्त होने वाली आय, आयकर के अंर्तगत नहीं आती है। हालांकि, ये स्थानांतरण, लेनदेन प्रतिभूति कर के तहत आते हैं।
एचयूएफ आय
एचयूएफ (hindu undivided family, हिंदू अविभाजित परिवार) परिवार से प्राप्त किसी भी राशि, या अविभाज्य संपत्ति के मामले में, ऐसे एचयूएफ के किसी सदस्य के द्वारा परिवार की सम्पत्ति की आय से प्राप्त राशि, करमुक्त होती है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
