धनतेरस के त्यौहार पर सोना खरीदना भारत में बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन सोने-चांदी की दुकानें सज जाती हैं और सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रहती है।
धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदना भारत में बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन सोने-चांदी की दुकानें सज जाती हैं और सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है और दिन के अंत तक भारी-भरकम कमायी होती है। अगर आप सोने को निवेश के रूप में खरीदने जा रहे हैं, तो हम आपको 6 अनोखे तरीके बताएंगें।
ई-गोल्ड खरीदें
जाहिर है तकनीक के इस दौर में जरूरी नहीं है कि आप सोना खरीद कर घर लायें। इसके लिये आप इंटरनेट के माध्यम से भी सोना खरीद सकते हैं। जिसे ई-गोल्ड कहते हैं। हां आपको बता दें कि सोना बेचने पर होने वाली आय आयकर के दायरे में आती है, अब आगे आपको बताते हैं सोना खरीदने के छह विकल्पों के बारे में।
सॉविरन गोल्ड बॉन्ड
ये बॉन्ड सरकारी सुरक्षित निवेश के रूप में माने जाते हैं। यह महज एक सर्टिफिकेट के रूप में मिलता है, जो यह दर्शाता है कि कितना ग्राम सोना आपने खरीदा है। यह सोना आपको मिलता नहीं है, बल्कि सरकारी कोष में आपके नाम पर एलॉट हो जाता है। जब भी आपको पैसे की जरूरत हो या सोने के दाम ऊपर जायें, तो आप उस सर्टिफिकेट पर लिखे सोने की मात्रा को बेच कर पैसा प्राप्त कर सकते हैं। यह बॉन्ड भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक जारी करता है। इसमें सोना चोरी का डर नहीं रहता।
अशोक चक्र गोल्ड क्वॉइन
अशोक चक्र गोल्ड क्वॉइन पहला राष्ट्रीय सोने का सिक्का है, जिस पर एक तरफ अशोक चक्र बना होता है और दूसरी तरफ महात्मा गांधी। भारतीय सोने का सिक्का 24 कैरेट शुद्ध होता है। बीआईएस मानक के आधार पर इस पर भी हॉलमार्क चिन्ह होता है। कुछ बैंक और एमएमटीसी हैं, जहां से आप अशोक चक्र सोने का सिक्का खरीद सकते हैं।
गोल्ड फ्यूचर एमसीएक्स
गोल्ड फ्यूचर एमसीएक्स के जरिए आप गोल्ड फ्यूचर में निवेश कर सकते हैं। यह ठीक वैसे ही कार्य करता है, जैसे शेयर बाजार में शेयर। हां यह ध्यान रहे कि फ्यूचर मार्केट में खरीदा गया सोना तीन महीने में एक्सपायर हो जाता है। इसमें हर बार नया कॉन्ट्रैक्ट बनवाना होता है।
गोल्ड ईटीएफ
सोने के दाम गिरने पर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। यह भी साधारण शेयर ट्रेडिंग के जैसे होते हैं। सोने के दाम बढ़ने पर आप ईटीएफ बेच कर पैसा।
बैंक से खरीदें सोने के सिक्के
अगर आपको सोने के सिक्के खरीदने हैं तो किसी साधाराण सुनार की दुकान के बजाये बैंक से खरीदें, क्योंकि बैंक आपको सिक्के के साथ गारंटी सर्टिफिकेट भी देता है। लेकिन हां बैंक से सोने के सिक्के खरीदने के लिये आपको अपनी पैनकार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम
सोने मॉनिटाइजेशन स्कीम के अंतर्गत यदि आपने कहीं से भी सोना खरीदा है, तो आप उस पर ब्याज कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications