इस दीपावली महज 50 रुपए से कम प्रतिदिन का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। छोटी बचत और उसके निवेश की प्रक्रिया साथ ही होने वाले लाभ के बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
दीपावली धन की देवी लक्ष्मी का त्यौहार होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि दीपावली पर उसके घर लक्ष्मी जी का आगमन हो और संपन्नता उसके घर रहे। लेकिन ऐसा केवल सोचने से तो होगा नहीं इसके लिए आपको करना होगा थोड़ा परिश्रम और थोड़ी बचत जिससे इस दीपावली महज 50 रुपए से कम प्रतिदिन का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। छोटी बचत और उसके निवेश की प्रक्रिया साथ ही होने वाले लाभ के बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
पहले प्लानिंग करें
करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसों का अंबार लगा हो लेकिन ऐसा होता नहीं है, फिर भी अर्थ जगत आपको ये सहूलियत देता है कि आप छोटे-छोटे निवेश करके खुद को संपन्न बना सकते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में सभी जानते होंगे। इसके लिए आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट का लाभ उठाना होगा इसके लिए आपको चार बिंदुओ पर ध्यान देना होगा और फिर आप इसके जरिए बड़ी बचत का लाभ उठा सकते हैं।
SIP में करें निवेश
सबसे पहले आपको लंबी अवधि के निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश करना होगा। अगर आपकी उम्र 20 वर्ष के आस-पास है तो आप हर महीने 900 रुपए का आसान निवेश कर सकते हैं, मतलब 30 रुपए प्रति दिन का निवेश।
ऐसे समझें
एक उदाहरण के जरिए इस निवेश को आप आसानी से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपकी उम्र 20 वर्ष है और आप रोजाना 30 रुपए बचाते हैं और महीने के अंत में म्यूचुअल फंड में 900 रुपए का निवेश कर देते हैं। म्यूचुअल फंड पर आपको 12.5 फीसदी वार्षिक की दर से ब्याज मिलेगा जिससे आप इस निवेश की अवधि खत्म होने के बाद करीब एक करोड़ से अधिकी की रकम जमा कर सकते हैं।
जितनी जल्दी, उतना बेहतर
पहले तो आप ये कोशिश करें कि जितनी जल्दी ऐसी योजना में निवेश करेंगे उतना ही बेहतर आपको फायदा मिलेगा फिर भी, अगर आपको इस स्कीम के बारे में देरी से जानकारी मिली है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप तीस वर्ष की उम्र से भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
उम्र बढ़ी तो ज्यादा करना होगा निवेश
इस स्कीम में ये ध्यान रखें कि उम्र बढ़ने के साथ साथ निवेश की समयावधि घट जाती है साथ ही निवेश की रकम बढ़ जाती है। 30 साल तक की उम्र के व्यक्ति को अगले 30 वर्ष के लिए 95 रुपए प्रति दिन अर्थात 2,850 रुपए जमा करने होंगे। ध्यान रहे ये रिटर्न आपको समान निवेश और 12.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से ही मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications