सोने के दाम में मामूली बढ़त, देखें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर रेट

ग्लोबल मार्केट में सोने की मामूली तेजी के बीच भारत के भी सर्राफा बाजारों में सोने में थोड़ी तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग से सोना 30,250 (24 कैरेट) रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी में 50 रुपए की मामूली तेजी रही और यह 42,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आपके शहर में सोने-चांदी के दाम

आपके शहर में सोने-चांदी के दाम

  • नई दिल्ली में सोने का दाम 29000 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो
  • जयपुर में सोने का दाम 29700 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो 
  • कोलकाता में सोने का दाम 29280 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो 
  • लखनऊ में सोने का दाम 29000 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो 
  • मुंबई में सोने का दाम 29560 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो
आपके शहर में सोने-चांदी के दाम

आपके शहर में सोने-चांदी के दाम

  • अहमदाबाद में सोने का दाम 29700 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) , चांदी-41895 रुपए/प्रतिकिलो
  • बैंगलोर में सोने का दाम 28300 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 42100 रुपए/प्रतिकिलो
  • चेन्नई में सोने का दाम 28430 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी-42100 रुपए/प्रतिकिलो
  • हैदराबाद में सोने का दाम 28330 रुपए/ प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट), चांदी- 41895 रुपए/प्रतिकिलो

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।

 

डॉलर के दाम से सोने में गिरावट

डॉलर के दाम से सोने में गिरावट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना 2.60 डॉलर चढ़कर 1,252.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 2.8 डॉलर फिसलकर 1,252.7 डॉलर प्रति औंस पर है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दिसंबर में अमरीका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना जैसे-जैस मजबूत होती जा रही है, सोने पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

वायदा बाजार में सोना गिरा

वायदा बाजार में सोना गिरा

भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका में ही सोना वायदा लुढ़का है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 17.37 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। त्यौहारी मौसम होने के बावजूद स्थानीय बाजार में मांग सुस्त रही। इस कारण सोना स्टैंडर्ड गत कारोबारी दिवस के 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिके रहे।

घरेलू बाजार में बढ़ा दबाव

घरेलू बाजार में बढ़ा दबाव

ग्लोबल मार्केट में सोने की शुरुआती बढ़त कम हो गई है। ऐसे में घरेलू बाजार में दबाव बढ़ गया है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना सपाट होकर 29660 रुपए पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 29700 रुपए के ऊपर गया था। चांदी की चाल भी सपाट है। एमसीएक्स पर चांदी 41800 रुपए पर नजर आ रही है।

घरेलू बाजार में दिखी मामूल तेजी

घरेलू बाजार में दिखी मामूल तेजी

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजार में शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की कुछ लिवाली होने से सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई, लेकिन विदेशों में कमजोरी के रख ने लाभ पर कुछ अंकुश लगा दिया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+