कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि EPFO ने कर्मचारियों की पेंशन स्कीम को बेहतर बनाने और ज्यादा लाभ देने के लिए पीएफ (PF) नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। EPFO ने अपने सदस्यों के लिए ऑनलाइन सर्विस भी शुरु की है। EPFO ने किन नियमों में बदलाव किए हैं ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आप नए नियमों की जानकारी हासिल करके लाभ उठा सकें।
बीमा कवर बढ़ा
EPFO ने अपने सदस्यों के लिए बीमा कवर को बढ़ा दिया है। पहले ये बीमा कवर 3.6 लाख रुपए तक था जिसे अब बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया गया है। इस नियम के मुताबिक सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को 6 लाख रुपए मिलेंगे। EPFO अपने मेंबर्स को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के तहत जीवन बीमा कवर देता है।
एक साल नौकरी की अनिवार्यता खत्म
कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पहले सदस्य को एक साल तक नौकरी करनी होती थी। लेकिन अब EPFO ने इस नियम को बदल दिया है। जीवन बीमा कवर के लिए कर्मचारी को एक साल तक नौकरी करने की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया गया है।
मिलता रहेगा ब्याज
EPFO ने इनऑपरेटिव खातों पर भी ब्याज देने का फैसला किया है। इनऑपरेटिव खातों उसे कहते हैं जिसमें 36 महीने (3 साल) तक किसी तरह का लेन-देन नहीं होता है। पहले EPFO ऐसे खातों पर 3 साल के बाद ब्याज देना बंद कर देता था।
न्यूनतम वेतनमान की सीमा बढ़ी
EPFO ने न्यूनतम वेतनमान को बढ़ा दिया है। अब 15,000 रुपए या इससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारी पीएफ अंशधारक बन सकेंगे। EPFO के इस कदम से उसके सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लाखों कर्मचारी EPFO के दाएरे में आ जाएंगे।
भाग-दौड़ से मिलेगी छुट्टी
अब नौकरी बदलने पर आपको पीएफ खाता ट्रांसफर कराने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस जटिल प्रक्रिया को अब और भी आसान कर दिया गया है। EPFO ने पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। जिन कर्मचारियों का UAN नंबर जारी हो गया है वह और भी आसानी से अपना पीएफ खाता ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन पाएं सारी जानकारी
पहल पीएफ का बैलेंस जानने के लिए आपको बार-बार कंपनी से पूछना पड़ता था लेकिन अब ये समस्या हल हो गई है। अब कर्मचारी ऑनलाइन ही अपने पीएफ खाते की जानकारी पा सकेंगे साथ ही उन्हें पीएफ खाते में डिपॉजिट होने वाले पैसे की भी पूरी जानकारी मिलेगी।
शेयर बाजार में निवेश
EPFO ने अपने फंड की कुल जमा राशि का 10 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करने का फैसला लिया है। इससे पहले EPFO ने 5 फीसदी की रकम शेयर बाजार में निवेश की थी। चुंकी शेयर बाजार में जोखिम ज्यादा रहता है इसलिए मार्केट रिस्क को ध्यान में रखते हुए EPFO सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही निवेश कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
