मंगलवार को इन 8 शेयर्स पर रहेगी सबकी नजर

शेयर बाजार इस बार सोमवार तक बंद है। सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार है जिसके कारण बाजार बंद रहेगा। ऐसे में मंगलवार को जब मार्केट खुलेगा तो सबकी नजरें भारती एयरटेल, आइडिया समेत तमाम शेयर पर रहेंगी। अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं या फिर उसकी खबरों में रुचि रखते हैं तो आपको ये जरुर जानना चाहिए कि मंगलवार को किन-किन शेयरों पर नजर रखना हैं।

8 शेयर्स पर रहेगी नजर

8 शेयर्स पर रहेगी नजर

हम आपको 8 शेयर्स के बारे में बता रहें हैं जिनके रुख जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसमें आइडिया, इंडिया बुल्स समेत 8 शेयर हैं जो मार्केट पर असर डाल सकते हैं।

आइडिया सेल्युलर

आइडिया सेल्युलर

बीते शुक्रवार को आइडिया सेल्युलर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर रहा। वहीं रिलायंस जियो की घोषणा से भी आइडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई। 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर रहने के बाद शुक्रवार को आइडिया के शेयर 84 रुपए पर आकर ठहरे। आइडिया के शेयर 80.60 रुपए नीचे गिरे। इस मंगलवार को आइडिया के शेयर पर ट्रेडर्स की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारती एयरटेल

भारती एयरटेल

आइडिया की ही तरह भारती एयरटेल के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयरों में भी रिलायंस जियो की घोषणा के बाद गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयर 316 रुपए मूल्य पर आकर ठहर गए हैं। भारतीय एयरटेल भी ऐसे शेयरों में है जिसपर मंगलवार को लोगों की नजर रहेगी।

नितिन फायर

नितिन फायर

नितिन फायर के शेयर अपने रिजल्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। मंगलवार को नितिन फायर की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी होगी। विश्लेषकों की राय है कि पहली तिमाही के नतीजे बेहतर होंगे। नितिन फायर की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में पिछली क्लोजिंग 25.05 रुपए मूल्य पर हुई थी।

ऑयल इंडिया

ऑयल इंडिया

ऑयल इंडिया की भी तिमाही के नतीजे मंगलवार को आएंगे। पिछले कुछ महीनों में ऑयल इंडिया के स्टॉक्स थोडे नीचे गिरे हैं। इस लिहाज से इसके नतीजे पर ट्रेडर्स की नजर बनी रहेगी। ऑयल इंडिया के शेयर शुक्रवार को 385 रुपए के मूल्य पर बंद हुए थे।

वेल्सपन इंडिया

वेल्सपन इंडिया

वेल्सपन इंडिया के स्टॉक्स उछाल के साथ बंद हुए थे। वेल्सपन इंडिया के शेयरों में गुरुवार और शुक्रवार दो दिन में 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले वेल्सपन इंडिया के शेयर 108 रुपए के मूल्य से नीचे गिरकर 53.56 रुपए मूल्य तक आ गए थे। मंगलवार को शेयरबाजार खुलने पर वेल्सपन इंडिया के भी शेयरों पर ट्रेड पंडितो की निगाहें रहेंगी।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी)

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी)

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में तीन दिनों के अंदर 60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने एक फैसला दिया है कि कंस्ट्रक्शन कंपनियों को उनका पूरा पैसा अदा किया जाएगा। इसमें उनका पिछला बकाया भी शामिल है। सरकार के इस फैसले के बाद से हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में 60 फीसदी की तेजी देखी गई है। एचसीसी को उम्मीद है कि बकाया राशि भुगतान होने से वह अपना कर्ज चुका सकेंगे। इस लिहाज से एचसीसी के शेयरों पर भी लोगों की नजरे रहेंगी।

इंडिया बुल्स रियल स्टेट

इंडिया बुल्स रियल स्टेट

इंडिया बुल्स रियल स्टेट के शेयर शुक्रवार को तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। इंडिया बुल्स रियल स्टेट के शेयर शुक्रवार को 80 रुपए के मूल्य पर आकर रुके। इंडिया बुल्स के शेयर पर भी ट्रेडर्स नजर बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+