गुरुवार को देश के शेयर बाजार सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद तेजी से करीब 555 अंक नीचे गिरे। सेंसेक्स के अलावा निफ्टी में भी गिरावट देखी गई। हालांकि शाम होते-होते बाजार ने खुद को संभाल लिया था। इस गिरवट को कुछ निवेशकों ने आर्थिक अस्थिरता से जोड़ दिया लेकिन वित्त मंत्रालय और नीति आयोग दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में आर्थिक स्थिरता जैसे कोई हालात नहीं है और ना ही सर्जिकल स्ट्राइक से बाजार को कोई नुकसान हुआ है।
आर्थिक ग्रोथ के लिए आतंकवाद बड़ा खतरा
वित्त मंत्रालय ने आतंकवाद को आर्थिक स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया है। वित्त मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से देश की ग्रोथ रेट को बल मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा समर्थन किया है साथ ही ये भी कहा है कि ये कड़ी कार्रवाई का समय है। मंत्रालय का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था पर या फिर कारोबार पर इस ऑपरेशन के बाद किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।
कारोबार पर नहीं पड़ेगा फर्क
वित्तीय मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि आतंकवाद हमारी स्थिरता और ग्रोथ के लिए बड़ा खतरा है, आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से आर्थिक ग्रोथ को बल मिलेगा, शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में मुद्रा और शेयर बाजार दोनों स्थिर हो जाएगे।
आर्मी ऑपरेशन्स का समर्थन
वहीं कारोबार जगत ने भी भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा समर्थन किया है और देश को ये भरोसा दिलाया है कि इससे अर्थ व्यवस्था पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
फौज की पीठ थपथपाई
जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने एक पुराने ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा अपनी सेना पर पूरा भरोसा है, सेना जानती है कि कब और कैसे बदला लेना है।
सक्षम है भारतीय सेना
वहीं एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात तनावपूर्ण हैं और किसी भी संभावित खतरे के प्रभाव से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है।
कार्रवाई का समर्थन
निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय साहनी ने अन्य देशों के साथ भारत व्यापार पर किसी तरह का नकारात्मक असर पड़ने की खबरों का खंडन किया है। बायोकान की सीएमडी किरण मजुमदार शॉ ने ट्वीट किया है कि भारत के सहनशील, शिष्ट और सौम्य व्यवहार का सही उत्तर नहीं मिला है इसलिए अब कार्रवाई का वक्त आ गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
