अक्सर देखा गया है कि जीवन बीमा का प्रीमियम भरने के लिए लोग एजेंट का सहारा लेते हैं। एक एजेंट के पास कई लोगों के प्रीमियम भुगतान की डिटेल होती है। मान लीजिए कि किसी कारणवश आपका एजेंट प्रीमियम भुगतान की तारीख भूल जाता है तो आप की सारी मेहनत पर एक बार में ही पानी फिर सकता है।
जीवन बीमा के प्रीमियम का भुगतान वर्ष में केवल एक बार ही करना होता है। वार्षिक भुगतान में एक बात का डर हमेशा बना रहता है कि कहीं पॉलिसि लैप्स ना हो जाए। इस समस्या से पार पाने के लिए लाइफ इंश्योरेंश कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम का समय पर भुगतान करने के लिए कई विकल्प दे रही हैं। इन विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प अपनाकर आप अपनी पॉलिसी का भुगतान समय पर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बीमा कंपनियों के दिए विकल्प जिनके जरिए आप अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको बीमा कंपनी की वेबसाइट में लॉगिन करना होगा। वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद आप अपने प्रीमियम की डिटेल देख सकते हैं साथ ही अगले प्रीमियम भुगतान की तारीख के बारे में भी जान सकते हैं। इसी में आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा जहां से आप अपने प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं। इस सुविधा में आपको दो भुगतान के लिए नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस यानि NACH का इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिं सर्विस यानि ECS का विकल्प मिलता है। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद आप बीमा का ऑटो डेबिट के लिए जरूरी निर्देश दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में क्रेडिट कार्ड का होना जरूरी है। क्रेडिट कार्ड के जरिए ही ECS NACH रजिस्टर होता है। इस प्रक्रिया में एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके प्रीमियम का भुगतान अंतिम तारीख से पहले अपने आप हो जाता है। चेक ड्रॉप बॉक्स के लिए बीमा कंपनियां कई बैंको से टाइअप करती हैं। इसके अलावा आप बीमा कंपनी की शाखा में भी प्रीमियम भुगतान का चेक दे सकते हैं। वहीं आप बीमा एजेंट को भी अपना प्रीमियम कैश या फिर चेक के जरिए दे सकते हैं। बीमा कंपनिया आईवीआर की सुविधा भी देती हैं। आईवीआर यानि इंटरेक्टिव वॉयस रेस्पांस सिस्टम के जरि भी प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं। इस भुगतान प्रक्रिया में आपको बीमा कंपनी के दिए गे नंबर पर कॉल करना पड़ता है फिर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस भुगतान विकल्प के लिए क्रेडिट कार्ड होना आवश्यक है। प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद इस बात का ख्याल रखें कि जो इलेक्ट्रॉनिक रिसिप्ट जेनरेट हो रही है उसे जरूर सेव कर लें ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बीमा कंपनिया देती हैं विकल्प
ऑनलाइन भुगतान
ऑटो डेबिट के जरिए भुगतान
ड्रॉप बॉक्स के जरिए भुगतान
फोन से भुगतान
जरूरी बात
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
