हर कोई चाहता है कि मासिक वेतन के अलावा भी उसकी कोई इनकम हो। कई बार अचानक खर्च का बोझ इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि आप अपनी वित्तीय योजनाएं बना नहीं पाते हैं। ज्यादातर लोग जो प्राइवेट जॉब करते हैं, वो अपने मासिक खर्च को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और महीने के अंत में परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
पढ़ें- किसे भरना पड़ेगा होम लोन अगर आपकी हो गई मृत्यु
तो क्यों न ऐसे तरीकों के बारे में सोचें, जो आपको हर महीने एक्स्ट्रा इनकम यानी अतिरिक्त आमदनी प्रदान करे। अगर आपके पास कोई एक मुश्त रकम आ गई है या आने वाली है, तो उसे बेतरतीब खर्च करने के बजाये ऐसी जगह पर निवेश
करें, जिससे आपकी हर महीने इनकम हो। प्राइवेट जॉब वालों के लिये ये विकल्प इसलिये भी अच्छे हैं, क्योंकि अगर दुभाग्यवश नौकरी छूट जाती है, या दूसरी नौकरी ज्वाइन करने में समय लगता है, तो आपके घर के मूलभूत खर्च रुकेंगे नहीं।
वो निवेश जिनसे होती है मासिक आय इस प्रकार हैं-
म्यूचुअल फंड एमआईपी
म्यूचुअल फंड में एक मासिक आय का भी प्लान होता है। इसमें कई प्रकार की अलग-अलग योजनाएं हैं, जो आपको बेहतर लगे, आप उसमें निवेश कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजेन सेविंग स्कीम
डाक घर एवं कुछ बैंकों में ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें 5 साल के मेच्योरिटी पीरियड के बाद 8.6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता है। आप ऐसे अकाउंट खोल सकते हैं।
बैंक फिक्सड डिपॉजिट
जो लोग जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, वे बैंक के उन फिक्स्ड डिपॉजिट को चुन सकते हैं, जिनमें मासिक, त्रैमासिक या पुन:निवेश करने पर आय होती है।
म्यूचुअल फंड डिविडेंड
म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप एक नियमित अंतराल में उसका लाभांश प्राप्त कर सकते हैं।
रीयल इस्टेट
अगर आपके पास इतना धन है कि आप मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। तो उसमें आप निवेश करिये और किराये पर उठा दीजिये।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस
पोस्ट ऑफिस की मासिक स्कीम के अंतर्गत आप 7.80 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से मासिक आय प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
