31 मार्च करीब आते ही हर किसी के जहन में टैक्स बचाने के तरीके घूमने लगते हैं। कुछ हम इंटरनेट पर खोजते हैं, कुछ लोगों से डिसकस करते हैं और अंतत: जो समझ आता है, उसी के आधार पर काम करते हैं और 31 निकल जाती है। ऐसे में आपका कोई लॉस नहीं हो, इसके लिये हम आपको बताने जा रहे हैं, उन बचत योजनाओं के बारे में जिनके जरिये आप लाख रुपए तक का टैक्स बचा सकते हैं। ऊपर से अच्छा खासा ब्याज भी आपको मिलेगा।

आयकर की धारा 80 सी के अंतर्गत आप निम्न योजनाओं को चुन सकते हैं।
पीपीएफ (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)
यह सबसे अच्छा रिटायरमेंट प्लान इंवेस्टमेंट है, जिसमें आप एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज आप उसके मेच्योर होने पर प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि ब्याज जोड़ कर जो मेच्योरिटी वैल्यू आती है, उस पर कोई टैक्स नहीं लगता।
ईएलएसएस (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम)
ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसमें पैसा डालकर आप आयकर बचा सकते हैं। तीन साल के लिये पैसा लॉक करने पर आपको अधिकतम 1.5 लाख रुपए की छूट मिल सकती है। इस पर मिलने वाले ब्याज की दर बॉन्ड की परफॉरमेंस पर निर्भर करती है। और इसमें मिलने वाले मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं है।
एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट)
यह एक सबसे ज्यादा प्रचलित स्कीम है, जिस पर ब्याज बैंक और पोस्ट ऑफिस पर निर्भर करता है। इसमें आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन छूट तभी मिलेगी, जब आपने कम से कम 3 साल के लिये पैसा फिक्स किया हो। इसकी मेच्योरिटी वैल्यू पर टैक्स लगता है।
एनएससी (नेशनल सेविंग स्कीम)
एनएससी में आप पांच साल के लिये पैसा फिक्स कर सकते हैं। यह स्कीम केवल पोस्ट ऑफिस में ही खोली जा सकती है। मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं पड़ता है।
ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि)
यह स्कीम केवल कर्मचारी वर्ग के लिये होती है, जिसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की ही छूट प्राप्त की जा सकती है। इसमें बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत आपकी सैलरी से काटा जाता है और 12 प्रतिशत ही कंपनी देती है। इसकी मेच्योरिटी वैल्यू पर कर नहीं लगता है।
जीवन बीमा
80सी के अंतर्गत जीवन बीमा करवा कर आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए की छूट टैक्स में प्राप्त कर सकते हैं। मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं होता। और अगर आपकी मृत्यु होने पर परिजन को भी पैसा दिया गया तो उस पर कर नहीं लगेगा।
यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान)
यूलिप निवेश के साथ-साथ इंश्योरेंस भी देता है। इसमें आप डेढ़ लाख रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें जमा होने वाला प्रीमियम दो भागों में बंट जाता है- निवेश एवं बीमा। इसमें मेच्योर होने वाली रकम पर टैक्स नहीं लगता है।
एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम)
नेशनल पेंशन सिस्टम पर आपको अतिरिक्त छूट मिलती है। इसमें आप केवल रिटायरमेंट पर ही पैसा निकाल सकते हैं। इसमें आयकर पर अधिकतम 50 हजार रुपए की छूट मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता केवल बेटी के नाम पर खोल सकते हैं। इस खाते में बेटी की उम्र अधिकतम 10 वर्ष हो सकती है। आर 21 वर्ष की होने तक आप इसमें पैसा जमा कर सकते हैं। एक साल के भीतर आपको कम से कम 1000 रुपए जमा करने होते हैं, जबकि एक बार में अधिकतम डेढ़ लाख रुपए निकाल सकते हैं। मेच्योर होने पर यह रकम टैक्स फ्री होगी।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
