[Classroom] जब-जब बात क्रेडिट कार्ड की आती है, तब-तब पड़ोस के शुक्ला जी का मुंह बन जाता है। वो कहते हैं क्रेडिट कार्ड बर्बादी है, अनायास पैसा उधार लेने का फंडा है। और जब शास्त्री जी से पूछो तो कहते हैं क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिये अच्छा रहता है, जो लोग घर से दूर रह रहे हैं। शायद ये सोच आपकी भी होगी, लेकिन अगले तीन मिनट में आपकी सोच बदलने वाली है। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं 6 कारण, कि आपको क्रेडिट कार्ड क्यों रखना चाहिये।

अरे हां, कुछ लोग तो केवल इसलिये क्रेडिट कार्ड नहीं रखते, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि अगर समय से बिल चुका नहीं पाये तो क्या होगा। इस नजर से देखें तो क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली लेट फीस से लेकर टैक्स तक सब ज्यादा होता है, लेकिन अगर आप समझदारी से इसे इस्तेमाल करें, तो आप इसके कई फायदे उठा सकते हैं।
चलिये पढ़ते हैं कि क्यों आपको क्रेडिट कार्ड रखना चाहिये।
1) कैश बैक
कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां बड़े-बड़े बांड के साथ टाई-अप करते हैं, जिसके तहत 10 से 20 प्रतिशत तक का कैश बैक ऑफर देते हैं। उसमें एक ही शर्त होती है, खरीददारी आप क्रेडिट कार्ड के जरिये ही करेंगे।
2) रिवॉर्ड प्वाइंट
कैश बैक के अलावा सभी क्रेडिट कार्ड कंपनियां प्रत्येक ट्रांजैक्शन के वेट के अनुसार प्वाइंट देती हैं। प्वाइंट्स आपके खाते में जुड़ते जाते हैं और 2000, 5000 या फिर उससे ज्यादा प्वाइंट होने पर आप रीडीम कर सकते हैं।
3) कैश का झंझट नहीं
क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको वॉलेट में कैश लेकर नहीं चलना पड़ेगा। और न ही आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत होती है कि बैंक में बैलेंस है या नहीं।
4) क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट कार्ड के प्रयोग से आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री अपने साथ रख सकते हैं। यानि आपको पता रहता है कि आपने कब कहां कितना पैसा खर्च किया।
5) खर्च पर लगाम
क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट का अध्ययन कर आप अपने अनायास खर्चों पर लगाम कस सकते हैं।
6) EMI का विकल्प
अगर आपका मन कोई बड़ी चीज खरीदने का है, लेकिन पैसे नहीं, तो क्रेडिट कार्ड से खरीद कर आप उस पैसे को ईएमआई यानि किश्तों में बदल सकते हैं। कई बार क्रेडिट कार्ड जीरो प्रतिशत ब्याज पर ईएमआई देते हैं।
More From GoodReturns

Flipkart Axis Bank Credit Card: फेस्टिव सेल से पहले फ्री में पाने का मौका, जानें शर्तें

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications
