अगर आप होम लोन यानी गृह ऋण के साथ मकान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखें, नहीं तो आपका होम लोन बैंक रिजेक्ट कर सकता है। हम यहां बात करेंगे उन छह कारणों की, जिनके चलते बैंक लोन आम तौर पर रिजेक्ट हो जाता है।
1) जल्दी-जल्दी नौकरी में परिवर्तन
यदि आप जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं, और अचानक सोचते हैं कि मकान खरीद लें, तब बैंक आपको लोन देने से इंकार कर सकता है। बैंक उन लोगों को प्राथमिकता देता है, जो लोग एक कंपन में स्थिर होकर काम करते हैं।
2) डीफॉल्टर लिस्ट
डीफॉल्टर लिस्ट वह सूची होती है जिसमें उनका नाम डाल दिया जाता है, जो लोग लोन की ईएमएआई समय पर नहीं चुका पाते हैं। यदि आपका नाम इस सूची में है, तो बैंक आपको लोन नहीं देगा। फिर चाहे वो पर्सनल लोन, ऑटो लोन या लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की वजह से ही क्यों न आपको इस सूची में डाला गया हो।
3) पुरानी इमारत
यदि आप किसी पुरानी इमारत में फ्लैट खरीद रहे हैं, तो बैंक आपको लोन नहीं देगा। 20 साल से ज्यादा पुरानी बिल्डिंग पर तो लोन कतई नहीं मिलेगा।
4) पहले अगर आपका लोन रिजेक्ट हो चुका है
अगर किसी बैंक ने आपको पहले कभी लोन देने से इंकार किया था। तो बैंक उस बात को भी नजरअंदाज नहीं करेगा। अपने डाटाबेस और आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति को जानने के बाद ही बैंक निर्णय लेगा।
5) कई सारे ऋण
अगर आप पहले कई सारे ऋण ले चुके हैं और एक भी अगर आपने समय से नहीं पूरा किया है, तो बैंक आपको नया लोन देने से इंकार कर सकता है।
6) बैड क्रेडिट रेटिंग
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और आप बैड क्रेडिट रेटिंग के अंतरगत आते हैं, तो आपको लोन नहीं मिलेगा। ऐसा तब होता है, जब आप ईएमआई चुकाने में देरी करते हैं।
7) नियमानुसार नहीं बनी है इमारत
जिस इमारत में आप फ्लैट खरीदने जा रहे हैं, अगर वह नगर निकाय के नियमों के अंतर्गत नहीं बनी है, तो आपको बैंक लोन देने से इंकार कर सकता है।
8) संपत्ति पर केस
जिस संपत्ति को आप खरीदना चाहते हैं यदि उस पर कोई केस चल रहा है, तो बैंक आपको लोन नहीं देगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications

