कभी-कभी हम अपने बचत खाताओं में बहुत बैलेंस रखते हैं। यह एहतियात के रूप में हमें रखना पड़ जाता है। हालांकि, इस राशि पर बैंक द्वारा ब्याज दिया जाता है लेकिन यह मात्र 4 प्रतिशत के लगभग ही होता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक या सरकारी बैंक, 4 फीसदी से अधिक की ब्याज दरें, बचत खाता पर नहीं देती हैं। लेकिन देश में बचत बैंक ब्याज दरों को नियंत्रण मुक्त किया जा रहा है और निवेशकों को संभवत: 4 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज मिल सकेगा।
कई निजी और अनुसूची बैंक द्वारा सामान्यत: यह ऑफर दिया जाता है। यहां कुछ बैंक के नाम बताएं जा रहे हैं जो भारत में बचत खाताओं पर सर्वोत्तम ब्याज दरें प्रदान करते हैं।
यस बैंक
यस बैंक बचत खाता में जमा राशि पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर देता था जो कि लगभग एफडी के बराबर ही होती थी। हालांकि, बाद में बैंक ने ब्याज दर कम करते हुए 6 प्रतिशत कर दी। अभी भी, यस बैंक सबसे अच्छी ब्याज दरें, बचत खाता पर प्रदान करती है।
कोटक महिन्द्रा बैंक
कोटक महिन्द्रा बैंक भी बचत खाते में बैलेंस पर सलाना 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देती है। यह यस बैंक के बराबर ही ब्याज राशि प्रदान करती है।
इंडसइंड बैंक
अगर आपका इंडसइंड बैंक में खाता है और उसमें 10 लाख की राशि जमा है तो बैंक आपको 6 प्रतिशत की ब्याज दर देगी। इससे कम जमा राशि होने पर सिर्फ 4 प्रतिशत की ब्याज दर दी जाएगी। यही ब्याज दर, अधिकतर बैंक द्वारा दी जाती हैं।
आरबीएल बैंक (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)
आरबीएल बैंक, बचत खाता में जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत ब्याज दर देता है लेकिन आपका बैलेंस 10 लाख से अधिक होना चाहिए। यह बचत खाता पर सबसे ज्यादा दी जाने वाली ब्याज दर है। लेकिन अगर बैलेंस 10 लाख से कम और 1 लाख से कम है तो आपको क्रमश: 6.1 और 5.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।
निष्कर्ष : बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर, अगर 10 हजार रूपए से ज्यादा होती हे तो आपके खाते से टीडीएस कट जाएगा। अधिक ब्याज दर पर भी कर की कटौती की जाती है। इसलिए, सही तरीके से उनका निवेश करना आवश्यक है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
