पिछले कुछ दिनों से सोने की गिरती हुई कीमतें लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। अभी भी परिस्थितियां कुछ वैसी ही हैं। सोना सस्ता है और ऐसे में हर किसी को लगता है कि इसे खरीदकर या इसमें निवेश कर लिया जाए।

क्या इस समय जब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है, इसे खरीदना या इसमें निवेश करना समझदारी का सौदा होगा। सोने की कीमतें फिलहाल 24,000 के आसपास हैं और इसके और नीचे जाने का अंदाजा है।
अब तक 11 प्रतिशत की गिरावट
सोने की कीमतों में वर्ष 2011 के बाद से अब तक करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। आप सोने की कम कीमतों की वजह से अगर ज्वैलरी के तौर पर इसे खरीदने या फिर एक निवेशक के तौर पर इसमें निवेश की इच्छा रखते हैं तो फिर आपको इन बातों को भी ध्यान में रखना होगा।
फेडरल रिजर्व बैंक का अगला कदम
अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से अगले कुछ दिनों में होने वाली एक अहम घोषणा पर आपको खासतौर पर ध्यान रखना होगा। अगर फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से इंट्रेस्ट रेट्स में इजाफे का ऐलान होता है तो फिर लोग सोने को बेचना शुरू कर देंगे। इसके बाद वह बांड की ओर निवेश करेंगे।
विशेषज्ञों की मानें तो फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से इंट्रेस्ट रेट्स में इजाफे के ऐलान के बाद सोने की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है।
रुपए और डॉलर के बीच मुकाबले पर रखिए नजर
घरेलू निवेशकों को रुपए की कीमतों पर ध्यान रखना होगा। अगर डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमतों में गिरावट आती है तो फिर सोना महंगा हो सकता है। अमेरिका में इंट्रेस्ट रेट्स में इजाफे का मतलब भारत में मौजूद निवेशकों की वजह से रुपए पर दबाव बढ़ना। ऐसे में सोना और महंगा हो सकता है।
क्या होगा इस वर्ष तक सोने का हश्र
फिलहाल अभी इस बात का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कहां तक जा सकती है। ग्रीस के हालातों का भी सोने की कीमतों पर खासा असर पड़ने वाला है। अमेरिका में इंट्रेस्ट रेट्स, यह वजहें सोनें पर काफी असर डाल रही हैं।
सोने के लिए बढ़ती दिलचस्पी
हालांकि इन सबके बावजूद सोने की खरीदारी के शौकीनों में कोई कमी नहीं आने वाली है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों की मानें तो घरेलू बाजार में भले ही बढ़ती मांग सोने के निवेशकों के लिए राहत की खबर नहीं है। निवेशकों को आने वाले समय में सोने की कीमतों की वजह से संघर्ष करना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications