भारत में सोने की कीमतों में बदलाव के लिए अनेक कारण हैं, लेकिन, दो सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं- सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें और मुद्रा में उतार-चढ़ाव। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भारत में सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव लाने वाला केवल एक और सबसे बड़ा कारक है। चूंकि, हमारे पास खादानें नहीं हैं, इसलिए भारत आवष्यकता को पूरा करने के लिए सोने का आयात करता है। अतः, जब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि होती है तोए मुद्रा को स्थिर मानते हुए भारत में सोने की कीमतों में वृद्धि होती है।

सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें विभिन्न कारकों के आधार पर चलती हैं। उदाहरण के लिए, जब डॉलर नीचे गिरता है तो, सोने की कीमत बढ़ती है और जब डॉलर ऊपर उठता है तो, सोने की कीमत कम होती है।
उदाहरण के लिए, फर्म डॉलर की कीमत बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में आज सोना $ 1200 प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया है।
आइए, अब हम अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बदलने के लिए कुछ अन्य कारकों को देखते हैं।सोने का एक महत्वपूर्ण भाग आभूषणों की मांग में चला जाता है। लेकिन सोने में निवेश के लिए मांग भी एक बड़ा कारक है। यह निवेश गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ;ईटीएफद्ध के माध्यम से होता है।
गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फार्म के माध्यम से सोने में निवेश करते हैं। यदि इन फंडों में बहुत बड़ी छूट होती है तो, सोने की कीमतें प्रभावित होती हैं जिससे अंतर्राष्ट्रीय कीमतें गिर जाती हैं।
इनके अलावा सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें चीन और भारत जैसे सोने की विशाल खपत वाले देशों में भौतिक मांग पर निर्भर करती हैं। यहाँ किसी भी प्रकार के प्रतिकूल नीतिगत फैसलें सोने की कीमतों को प्रभवित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, भारत सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़़ा दिया था।
इसने सोने को भारत में महंगा बना दिया जिससे इसकी खपत प्रभावित हो सकती है। ये सभी कारक सोने की कीमतों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में प्रभावित करते हैं।
रुपया और सोने की कीमत
रुपए में परिवर्तन भी सोने की कीमत को प्रभावित करने वाला एक अन्य महत्वपूर्ण कारक है। जब अंतरबैंक व्यापार में डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरती है तो, इससे सोने की कीमत बढ़ने लगती है।
उदाहरण के लिए, जब डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 60 रुपए है और यह 61 रुपए तक बढ़ती है तो, 60 रुपए के मुकाबले 61 रुपए पर आयात करने कि लिए सोने की कीमत बढ़ जाती है।
इसलिए, सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमत पर नज़र रखने के साथ यह भी ज़रूरी है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में परिवर्तन पर भी नज़र रखी जाए। यदि दोनों की कीमतें स्थिर रहती हैं तो, भारत में सोने की कीमतों के स्थिर होने की उम्मीद की जा सकती है। तो बस, इन दो कारकों पर नज़र बनाए रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications