क्या आपका होम इंश्योरेंस प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और सुनामी को कवर (समाविष्ट) करता है? क्या आपका होम इंश्योरेंस (घर का बीमा) प्राकृतिक आपदाओं जैसे सुनामी और भूकंप को कवर करता है?

व्यक्ति बड़े कष्टों से अपना घर बनाता है और उसे महंगी वस्तुओं से सजाता है परंतु घर का इंश्योरेंस करवाना भूल जाता है। घर तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं ख़रीदने में आप काफी पैसे खर्च करते हैं। अत: इनका इंश्योरेंस करके अपना जीवन शांति से बिता सकते हैं। हाल ही में नेपाल में आए भूकंप ने पूरे विश्व को हैरान कर दिया। हमें ऐसी आपदाओं और उनके परिणामों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
कुछ इंश्योरेंस केवल भूकंप, सुनामी और बाढ़ को ही कवर नहीं करते बल्कि घर की चीज़ों को भी शामिल करते हैं। अत: होम इंश्योरेंस खरीदने से पहले आपको विभिन्न पहलुओं को जांचने की आवश्यकता है। जब आप घर के लिए लोन लेते हैं तो बैंक आपको घर के इंश्योरेंस के लिए लोन नहीं देता हालाँकि इसमें आपको जी भी चीज़ें चाहिए उन्हें जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। यदि सामान्य होम इंश्योरेंस घर की वस्तुओं को कवर नहीं करता तो आपको अलग पॉलिसी लेनी चाहिए।
प्राकृतिक आपदाओं के लिए इंश्योरेंस
आग, भूकंप, बाढ़, तूफ़ान, लैंड स्लाइड आदि कुछ प्राकृतिक आपदाएं हैं। यहाँ कुछ इंश्योरेंस कंपनियों के बारे में बताया गया है जो प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध इंश्योरेंस प्रदान करती हैं।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का होम इंश्योरेंस
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के होम इंश्योरेंस के विस्तृत कवर में मकान की संरचना और घर की वस्तुएं दोनों शामिल हैं। इसके अलावा यह आग तथा अन्य आपदाओं, लूट, चोरी आदि के विरुद्ध भी कवर प्रदान करता है। आतंकवाद के लिए वैकल्पिक कवर और वैकल्पिक आवास के लिए किराए का अतिरिक्त व्यय।
वस्तुओं के इंश्योरेंस में कपड़े, रसोईघर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, फर्नीचर, गहने, पेंटिंग्स आदि शामिल हैं। घर बदलते समय आप जो भी वस्तुएं अपने साथ ले जाते हैं वे सभी वस्तुएं कंटेंट पॉलिसी के अंतर्गत आती हैं। इस पॉलिसी में युद्ध और न्यूक्लियर एक्सीडेंट, अपनी इच्छा से संपत्ति का विनाश, मौसम के कारण लकड़ी जैसे फेंसिंग आदि को होने वाला नुकसान आदि शामिल नहीं है।
एचडीएफ़सी एर्गो का होम इंश्योरेंस
इस पॉलिसी में आग, बिजली, विस्फोट और अंत:स्फोट, तूफ़ान, चक्रवात, आंधी, हरिकेन, बाढ़ और सैलाब, भूकंप, ज्वालामुखी का फटना और अन्य प्राकृतिक आपदाएं शामिल हैं।
एचडीएफ़सी एर्गो के स्टैण्डर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स (आग और विशिष्ट आपदाएं)
इसमें आग, बिजली, विस्फोट, आंधी, बाढ़, सैलाब, बाढ़, जलप्लावन आदि आपदाएं शामिल हैं। मिले जुले नुकसान, दंगे और हड़ताल, आतंकवाद, लूट और चोरी की स्थिति में एफ़आईआर दर्ज करवाना आवश्यक होता है।
टाटा एआईजी का स्टैण्डर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स (आग और विशिष्ट आपदाएं)
इसके अंतर्गत आग, बिजली, विस्फोट या अंत:स्फोट, प्रभावी नुकसान, विमान के कारण होने वाला अपघात, विस्फोट, पानी की टंकी के फूटने से होने वाला नुकसान, तूफ़ान, चक्रवात, आंधी, झंझावात, बवंडर, बाढ़, सैलाब, दंगे, हड़ताल, मिला जुला नुकसान मिसाइल परीक्षण प्रक्रिया शामिल हैं। इसके अलावा भूकंप और आतंकवाद तथा अन्य इसी प्रकार के खतरों के विरुद्ध भी इंश्योरेंस का विकल्प उपलब्ध है।
भारती एएक्सए का स्टैण्डर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स (आग और विशिष्ट आपदाएं)
यह आग, बिजली, दंगे, हड़ताल और मिले जुले नुकसान, विस्फोट या अंत:स्फोट को कवर करता है। युद्ध के कारण होने वाली हानि, विनाश, आक्रमण, विदेशी शत्रुओं द्वारा युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न करना, गृहयुद्ध, सैन्य विद्रोह आदि इसके अंतर्गत नहीं आता।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications