एक प्रसिद्ध उक्ति है "बूंद बूंद से सागर बनता है"। इसका तात्पर्य है कि यदि आप एक छोटी सी राशि से भी बचत करना प्रारंभ करते हैं तो एक अंतराल के बाद यह एक बड़ी राशि में परिवर्तित हो जायेगी। और ऐसा करके आप अपने सपनों के आशियाने को बना सकते हैं।

वही लोग स्मार्ट होते हैं जो अपनी सैलरी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलते हैं। और उसमें भी बचत कर लेते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना अर्जित करते हैं। फर्क इससे पड़ता है कि आप अपने अपनो का बिना दिल दु:खाये इसमें से कितना बचा लेते हैं।
कुछ भी करने से पहले बजट बना लें। अपने खर्चों का नियोजन करें। एक डायरी रखना शुरू करें और यदि आप तकनीकी तौर पर कुशल हैं तो कुछ अप्लीकेशन डाउन लोड कर लें जो आपको अपने खर्चों पर नजर रखने में मदद करेंगे।
ये हैं बचत करने के 10 तरीके जिन्हें आपको नजरंदाज नहीं करना चाहिये:
घरेलू सामान का बजट:
अपना बजट बनायें और घरेलू सामान की एक सूची तैयार करें अथवा आप गैर-उपयोगी वस्तुओं की खरीद बंद भी कर सकते हैं। गैर जरूरी चीजों की खरीद न करने के लिये सूची तैयार करना हमेशा मददगार सिद्ध होता है।
आन-लाइन एवं आफ-लाइन दरों की तुलना:
जब आप आन लाइन अथवा आफ-लाइन खरीददारी करते हैं तो उसमें कुछ अंतर होता है। उन चीजों की तुलना करें जो आप खरीदना चाहते हैं और जिनमें आपको कुछ छूट का लाभ मिल रहा हो।
दवाइयों पर बचत:
मेड-प्लस अथवा अपोलो फार्मेसी से दवाइयां खरीदने का प्रयास करें ये आपको बिल में कुछ छूट देते हैं। फार्मेसी से खरीदने का दूसरा लाभ यह है कि आप दवाइयों पर नजर रख सकते हैं और जरूरत पडने पर उनके द्वारा दी गई लाग-इन आइडी से सूची डाउन लोड कर सकते हैं। टैक्स भरते समय इसे प्रस्तुत किया जा सकता है।
अपने ऐशो आराम की योजना बनायें:
यदि आप वास्तव में कुछ आराम चाहते हैं,डिनर की योजना बना रहे हैं अथवा सिनेमा जाना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। कुछ वेबसाइट देखें जिनमें रेस्तराओं द्वारा दी जाने वाली छूट की जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं। सिनेमा बुकिंग से पहले जांच कर लें कि संचालक द्वारा कुछ बैंकों के साथ उनके द्वारा टाइ-अप किये गये कार्डों पर कुछ छूट दी जा रही है अथवा नहीं।
छूट देखें:
यदि आप कुछ बडी खरीद करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप छूट की प्रतीक्षा करें जो आपको त्योहारों के मौके पर उपल्ब्ध होगी जैसा कि कई इलेक्ट्रानिक उपकरण कम्पनियां त्योहारों के समय बडी छूट के साथ आती हैं और कुछ एक्सचेंज आफर के साथ आती हैं।
अनावश्यक वस्तुओं को बेच दें:
धनार्जन का यह एक बेहतरीन तरीका है। अनावश्यक वस्तुओं की बिक्री के माध्यम से पैसा बनाया जा सकता है हालांकि चीज को बेचने के लिये आपको मन बनाना पडेगा।
क्रेडिट कार्ड से बचें:
हां,यह एक आम सलाह है जो कोई भी देना चाहता है। यदि आपको इसमें कोई मुश्किल है तो कम सीमा वाले क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड से परहेज करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे आप अनावश्यक खरीददारी से बच जाते हैं। क्रेडिटकार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक बचत करने के लिये जरूरी है कि आप क्रेडिट प्वांइंट्स पर नजर रखें और जरूरत पड्ने पर इनका उपयोग करें। क्रेडिट कार्ड का उपयोग वहां करें जहां कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं पड्ता जैसे पेट्रोल पम्प पर।
कार एवं अन्य ऐशो आराम की वस्तुओं से परहेज करें:
जहां तक संभव हो कार के बजाय बाइक का उपयोग करें। पैदल चलना कई तरह से फायदेमंद है। आपका एक छोटा सा प्रयास आपके पेट्रोल खर्च को बचाने के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रखेगा।
अपने धन को निष्क्रिय न पड़ा रहने दें:
अपने धन को क्रियाशील बनायें। बचत को निवेश में बदलें। बहुत से बैंक आटो-स्वीप सुविधा देते हैं, इसका तात्पर्य है कभी एक निर्धारित सीमा पर पहुंचने के बाद वह राशि स्वत: मियादी जमा में परिवर्तित हो जायेगी। बैंकों द्वारा मियादी जमाओं पर दी जाने वाली व्याज दरों का भी लाभ उठाया जा सकता है।
अपना वित्तीय ज्ञान बढायें:
हां,वित्तीय समाचारों से स्वयं को अद्यतन रखने से आपको कई तरह की सहायता मिलेगी और आप बैंक जमाओं पर व्याज दरों में वृद्धि अथवा कमी के बारे में अथवा डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर बेहतर छूट के बारे में भी जागरूक बने रहेंगे। कोई भी वित्तीय लिखत खरीदने से पहले प्रलेख का भलीभांति अध्ययन कर लें और बुद्धिमानी से निवेश करें।
निष्कर्ष:- कई बार अर्जन करना बचत करने से अधिक सरल होता है। एक अनुशासनात्मक वित्तीय जिंदगी जीना हमेशा लाभप्रद होता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications