धन कमाना काफी कठिन कार्य होता है लेकिन उसका रखरखाव करना और सही तरीके से खर्च करते हुए बचत करना आदि भी काफी मुश्किल होता है। कई निवेशकों को निवेश की समझ और वित्तीय उत्पादों के बारे में जानकारी की कमी होती है। जब कोई व्यापार या कार्य किया जाता है तो रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान देने के दौरान, वित्तीय उत्पादों पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में निवेशकों को वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता होती है। [लाइफ में क्यों जरूरी है वित्तीय सलाहकार?]
वित्तीय सलाहकार, वह व्यक्ति होता है जो व्यापार के वित्तीय सम्बंधी निर्णयों के बारे में उचित सलाह देता है जिससे व्यापार में फायदा ही होता है। वह इस बारे में अच्छी तरह मदद करता है और वित्तीय निर्णयों को लेने में सहायता प्रदान करता है।
कैसें जानें कि आपको अब आपको वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता है
किसी भी प्रकार के व्यापारिक कार्यों या धन सम्बंधी कार्य में वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती ही पड़ती है। ऐसा नहीं कि आपका व्यापार करोड़ों का हों और तभी आप किसी वित्तीय सलाहकार को रखें। कई बार वित्तीय सलाहकार की मदद से आप काफी बड़ी दिक्कतों का सामना करने से बच जाते हैं या भारी चूक होने से बच जाती है।
स्लाइडर में आपको ऐसी ही कुछ स्थितियां बता रहें हैं जिनमें आपको एक वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती है।
अगर टैक्स में उलझ गये हैं तो
अगर आपको टैक्स सम्बंधी मामलों में कुछ समझ में नहीं आता है, ऐसे में भी वित्तीय सलाहकार आपकी मदद कर सकता है। फिर चाहे वो आयकर हो या ब्रिकी कर या फिर गृह कर।
जब संतान पैदा हो तब
अगर आपके घर में बेटी या बेटा पैदा हुआ है, तो उसके सुनहरे भविष्य के लिये आपको उसी दिन से सोचना शुरू करे देना चाहिये। बेहतर होगा आप वित्तीय सलाहकार से बात करें, जो आपको बेहतरीन सेविंग प्लान के बारे में बताते हैं।
अगर बच्चे के करियर के लिये लेनी है सलाह
अगर आप अपने बच्चे के करियर के लिए सलाह लेना चाहते हैं तो आपको वित्तीय सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। क्यूंकि दिनों-दिन उच्च शिक्षा की कीमत दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में बच्चे की शिक्षा के लिए एक सही योजना का बनाना आवश्यक है। इस योजना को बनाने में वित्तीय सलाहकार मदद करता है।
अगर तलाक हुआ है तो
अगर आपकी हाल ही में शादी हुई हों या आपका तलाक हुआ हों, तब भी वित्तीय स्थिति हिल जाती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर विकल्प होगा कि आप किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लें और उसके परामर्श को ध्यान में रखें।
खुद का बिजनेस शुरू करना है तो
अगर आप निजी व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो एक वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। वह पूरी तरह आपकी व्यापारिक रणनीति को समझकर आपको उचित सलाह देगा।
स्वास्थ्य बीमा लेना है तो
उम्र के एक पड़ाव के बाद आपको स्वास्थ्य योजनाएं भी लेनी पड़ती हैं। इसके लिए आप वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। वह आपको किसी भी रिस्क के लिए कुछ प्लान बता सकता है जो आपके लिए वित्तीय रूप से लाभकारी होगा।
अगर आपको पैतृक धन मिलने वाला है
आम तौर पर पैतृक संपत्ति या धन मिलने पर होने वाली खुशी में लोग इतने मग्न हो जाते हैं, कि उस धन का सही उपयोग नहीं कर पाते। धन का सही उपयोग नहीं होने पर कुछ ही महीनों में सारा धन इधर-उधर खर्च हो जाता है। बेहतर होगा ऐसे मौके पर वित्तीय सलाहकार की सलाह लें।
जब प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तब
अगर आप मकान या जमीन खरीदने जा रहे हैं और उस पर लोन भी लेते हैं, अपने लोन को कैसे पूरा करना है, यह आपको एक वित्तीय सलाहकार से बेहतर कोई नहीं बता सकता है।
अगर आपका फिक्स्ड डिपॉजिट मेच्योर होने वाला है
जब भी कोई फिक्स्ड डिपॉजिट मेच्योर होता है, तो लोग बिना सोचे समझे या तो उसे खर्च कर देते हैं, या फिर उसे उसी मद में फिर से फिक्स कर देते हैं। एक वित्तीय सलाहकार उस धन को आगे कैसे लेकर जाना है उसकी अच्छी सलाह दे सकता है।
अगर आप रिटायर होने वाले हैं
सेवानिवृत्ति योजना के दौरान आपको एक वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती है। वित्तीय सलाहकार आपको बताएगा कि आप किस तरह निवेश करें जिससे आपको आपकी वृद्धावस्था में किसी प्रकार का वित्तीय संकट न झेलना पड़ें।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications