बचत और निवेश की बात करें तो डाक घर का आवर्ती जमा यानी रीकरिंग डिपॉजिट बहुत महत्वपूर्ण साधन साबित हो सकता है। अगर आप इसमें निवेश करते हैं, तो निश्चित रूप से आपका पैसा तेजी से बढ़ेगा। खास बात यह है कि इसमें कोई रिस्क नहीं है। आपको इस पर 8.40 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

इस अकाउंट की खास बात यह है कि न्यूनतम 10 रुपए से यह अकाउंट खोला जा सकता है। यही नहीं इसमें न्यूनतम मेच्योरिटी पीरियड 10 माह का होता है।
इस आवर्ती जमा में अगर आप धन जमा करना भूल गये तो प्रति पांच रुपए पर पांच पैसे की लेट फीस लगती है। अगर चार महीने तक आपने धन जमा नहीं किया तो आपको डीफॉल्टर घोषित कर दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में दो माह के अंदर आप लेट फीस जमा करके पुन: खाता चालू करवा सकते हैं।
लेकिन अगर छह महीने में कोई धन जमा नहीं किया, तो डीफॉल्टर घोषित कर दिया जायेगा और आपको कुछ भी नहीं मिलेगा। पहले एडवांस डिपॉजिट के छह इंस्टॉलमेंट पर रिबेट मिलती है।
अगर व्यक्ति की मौत हो जाये तो नॉमिनी को उसका पैसा मिल जाता है। मेच्योरिटी के बाद आप अगले पांच साल तक के लिये उसी आवर्ती जमा को आगे बढ़ा सकते हैं। या फिर उस आवर्ती जमा को फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा रहने दे सकते हैं। दूसरी स्थिति में आपको कोई किश्त नहीं देनी होगी।
अगर आपको बीच में पैसे की जरूरत पड़ती है तो रीकरिंग डिपॉजिट के तीन साल पूरे होने पर आप पैसा निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
