
मैं 21 साल का अविवाहित पुरुष हूँ। क्या मुझे जीवन बीमा की ज़रुरत है?
जवान और अविवाहित लोगों को पत्नी या बच्चे की देखभाल नहीं करनी होती है इसलिए उन्हें लग सकता है कि जीवन बीमा उनके लिए नहीं है। हालांकि, कई जवान बच्चों के पास बड़ों की ज़िम्मेदारी होती है या एजुकेशन लोन होता है। अगर आप अपने आप को इस स्थिति में पाते हैं तो आपके लिए एक निश्चित अवधि के लिए जीवन बीमा लेना सही रहेगा। इस तरह की जीवन बीमा पॉलिसियां सस्ती और प्रभावकारी होती हैं। इसलिए अगर आपकी आकस्मिक मौत भी हो जाती है तो आपके माता पिता को अपनी जीवन भर की जमा पूंजी आपके लोन को चुकता करने में खर्च नहीं करनी होगी। आगे आपकी शादी भी होगी और बच्चे भी। अभी जीवन बीमा पालिसी खरीद लेना सही रहेगा क्योंकि अभी यह आपको कम दाम में मिल जाएगा और यह आप तब भी चालु रख सकते हैं जब आपका अपना परिवार हो जाएगा।
मैं एक अवकाश प्राप्त विधुर हूँ और मेरे बेटे का सफल बिज़नस है। क्या मुझे जीवन बीमा की ज़रुरत है?
जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है जीवन बीमा में भी बदलाव की ज़रुरत होती है। इसलिए अगर आपकी पत्नी नहीं है और आपके बच्चे स्थापित हैं तो आपको जीवन बीमा पालिसी को जारी रखने की ज़रुरत नहीं है। इसके बदले आप यह निश्चित करें कि आपके पास एक सही हेल्थ प्लान हो।
मैंने हाल ही में काफी पैसे उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त किये हैं। क्या मुझे जीवन बीमा की ज़रुरत है?
सबसे पहले आपको अपनी ज़रूरतों का पता होना चाहिए। आपके ऊपर क्या आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ हैं? क्या आपके ऊपर चुकता करने के लिए कोई लोन है? क्या आपके बच्चे हैं जिन्हें आने वाले समय में कॉलेज भेजना होगा? क्या आपके ऊपर माँ पिता की ज़िम्मेदारी है? एक बार आप इन दायित्व पर लगने वाले पैसे का आंकलन कर लेते हैं, नतीज़े का मूल्यांकन उन पैसों के हिसाब से कर लें जितने आपको मिले हैं। अगर आपके दायित्व को निभाने में लगने वाले पैसों में से राषि ज्यादा निकलती है तो आप अपना जीवन बीमा राषि घटा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपको मिले हुए पैसे काफी नहीं हैं, तो अपनी पालिसी के साथ छेड़ छाड़ न करें।
जैसे कि अगर आपके पास गाड़ी नहीं है तो आपको मोटर बीमा की ज़रुरत नहीं है, वैसे ही आपको जीवन बीमा की ज़रुरत नहीं है अगर आपके ऊपर दायित्व नहीं हैं। इसलिए अगर आप अपने जीवन में अपने आप को किसी भी समय दायित्व से मुक्त पाते हैं और आपके पास काफी पैसे इकठ्ठा हो गए हों, तो आपको जीवन बीमा पालिसी की ज़रुरत नहीं है। अपनी ज़रूरतों का विश्लेषण भली भाँती करें। उन खर्चों को ध्यान में रखें जो भविष्य में आपके सामने आ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप किसी भी अकस्मात आये खर्चे को झेल सकते हैं, तभी बीमा को हटाएं।
वर्ना, भले ही आपको लगता हो कि आपके पास काफी रकम जमा हैं फिर भी सुरक्षित रहने के लिए एक निश्चित अवधि के लिए जीवन बीमा लें। इसमें कम लागत लगता है और यह आप में किसी आकस्मिक खर्चे को झेलने का आत्मविश्वास पैदा करता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?



Click it and Unblock the Notifications