
सरकारी स्कीम
सरकारी योजनाएं इसलिये सबसे ज्यादा लोग प्रिफर करते हैं, क्योंकि इसमें कोई रिस्क नहीं होता। ऐसे में सबसे बेहतर विकल्प डाक घर या फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। इन दोनों में से कहीं भी जाकर आप मासिक आय के प्लान ले सकते हैं। यदि आप 4.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो उसमें आपको 3000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। खास बात यह है कि ऐसी योजनाओं में आपको आयकर के सेक्शन 80 सी के तहत कर में छूट भी मिलेगी।
इसके लिये आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जायें और उनसे मासिक आय योजना के बारे में पूछें। विस्तार से सारी चीजें पढ़ने के बाद आप योजना लें। इसमें आपको 6 से 9 प्रतिशत तक की ब्याज दर से धन मिलता है। खास बात यह है कि कई सारे बैंकों के प्लान भी डाकघर की योजनाओं के आगे फेल हो जाते हैं। मासिक आय वाली स्कीम एसबीआई समेत कुछ बैंकों में भी उपलब्ध है।
फंड स्कीम
म्यूचुअल फंड स्कीम कई सारे बैंकों द्वारा मुहैया करायी जाती है। लेकिन इसमें हमेशा रिस्क बना रहता है। पैसा डूबने का डर आपको हमेशा सताता रहेगा। इसलिये बेहतर होगा आप जब भी म्यूचुअल फंड में पैसा लगायें, तो साथ ही कुछ सरकारी या गैरसरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड भी लें, ताकि रिस्क कम से कम रहे। म्यूचुअल फंड में ब्याज दर 10 से 15 प्रतिशत के बीच घटती-बढ़ती रहती है। यह निर्भर करता है कि बाजार में क्या रुख चल रहा है। लेकिन हां अगर बाजार का रुख अच्छा है तो आपको 15 प्रतिशत की ब्याज दर तक आपको पैसा मिल सकता है वो भी हर माह।
यह लेख फाइनेंशियल कंसल्टेंट पंकज प्रियदर्शी से बातचीत पर आधारित है। पंकज आईआईटी खड़गपुर से बीटेक व आईएसबी हैदराबाद से एमबीए हैं।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर



Click it and Unblock the Notifications