बेंगलूरु। यदि आप घर खरीदने जा रहे हैं और होम लोन के लिये बैंक की तलाश में हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें, क्योंकि छोटी सी जानकारी आपकी ईएमआई को कम कर सकती है और घर में ज्यादा बचत हो सकती है। होमलोन आम तौर पर एक बड़ा लोन माना जाता है। यदि आप 10 लाख का लोन लेने जा रहे हैं, तो समझ लीजिये कि आपकी ईएमआई करीब 10 हजार के बनेगी। कुछ बैंकों में 9500 तक तो कुछ में 10,500 भी हो सकती है।
तो बेहतर होगा कि लोन लेने से पहले आप ऑनलाइन चेक कर लें कि किस बैंक में आपकी कितनी ईएमआई बनेगी। बैंक से बैंक के ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत का फर्क आ ही जाता है, लेकिन बात अगर लाखों की हो तो यह फर्क हजारों में चला जाता है। बेहतर होगा यदि आप होमलोन के लिय अप्लाई करने से पहले कई बैंकों की वेबसाइट पर जाकर ईएमआई कैलकुलेटर से चेक करेंकि आपकी ईएमआई कितनी आयेगी।
इंटरनेट पर कई वेबसाइटें हैं, जिन्होंने बैंकों से और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से अनुबंध कर रखा है। उनके पोर्टल पर भी आपको ईएमआई कैलकुलेटर आसानी से मिल सकता है। इसमें आपको कुछ डीटेल देनी होंगी, जैसे आप कितना लोन लेना चाहते हैं, आपकी सैलरी कितनी है, कितने वर्ष के लिये लेना चाहते हैं, आदि। फीड करते ही आपको तुरंत पता लग जायेगा कि आपकी ईएमआई कितनी होने वाली है। उदाहरण के तौर पर क्लिक करके आप आईसीआईसीआई बैंक का ईएमआई कैलकुलेटर देख सकते हैं।
इससे आप घर खर्च के लिये बचने वाले धन का भी अंदाजा लगा सकते हैं। इसमें आपको यह भी पता चल जायेगा कि आप लोन के लिये अर्हता रखते हैं या नहीं। कितनी प्रोसेसिंग फीस होगी या कस्टमर ने किस बैंक को किस प्रकार रेट किया है, यह भी आप पता कर सकते हैं। मूल रूप से जिस बात का आपको ध्यान रखना है, वो है ब्याज और ब्याज दर।
बात सिर्फ ऑनलाइन चेक करने तक खत्म नहीं होती है। बैंक में जाने के बाद भी आप कुछ बातें जरूर पक्की कर लें। वो यह कि ब्याज दर कितनी होगी। यदि आप ब्याज दर से संतुष्ट हैं, तो आप बैंक से पूछिए कि प्रोसेसिंग फीस कितनी होगी। उसके बाद प्री-पेमेंट चार्ज कितना होगा। तब फैसला लीजिये कि लोन किससे लेना है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications
