
पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक पसंदीदा कर बचत साधन है। यह वेतनभोगी और स्वरोजगारी लोगों के लिये एक आदर्श साधन है। इस निवेश के तहत आईटी अधिनियम की धारा 80 सी के अन्तर्गत 1,00,000 रुपये प्रतिवर्ष तक की छूट अनुमन्य है।
यह अभी भी एक गलत धारणा है कि पीपीएफ खाता खोलना एक कठिन काम है और कई लोगों को यह लगता है कि यह केवल डाकघरों में खोला जा सकता है। एसबीआई के भारत भर में इसकी उपलब्धता के कारण यह सबसे पसंदीदा बैंक है।
शाखा का चयन:
एक उपयुक्त शाखा चुनें जो इस सुविधा को प्रदान करता हो। चूँकि यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक की कुछ चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध है। हालांकि, व्यक्ति का उसी शाखा में एसबीआई खाता होना जरूरी नहीं है।
दस्तावेज जमा करना:
आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसबीआई पीपीएफ खाता खोलने का फार्म जमा करने के लिये भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर जाएँ।
आप को किसी पते का सबूत, पहचान का सबूत और फार्म के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो प्रस्तुत करने होंगे।
दस्तावेज जो पहचान के सबूत के रूप में प्रस्तुत किये जा सकते हैं, वे इस प्रकार हैं: -
1) पैन कार्ड
2) ड्राइविंग लाइसेंस
3) मतदाता पहचान पत्र कार्ड
4) पासपोर्ट
दस्तावेज जो पते के सबूत के रूप में प्रस्तुत किये जा सकते हैं,वे इस प्रकार हैं: -
1) टेलीफोन बिल
2) राशन कार्ड
3) बिजली बिल
4. मतदाता पहचान पत्र कार्ड
हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि आप स्वयं द्वारा सत्यापित फोटोकॉपी के साथ साथ मूल दस्तावेज अवश्य ले जायें।
पासबुक जारी करना
एक बार आपके दस्तावेज सत्यापित हो जायें तो न्यूनतम जमा राशि के साथ एक जमा पर्ची भरें।
बैंक जो पासबुक जारी करता है वह बहुत कुछ एसबीआई पासबुक के समान होती है, जहां आप अपने लेन - देन का ध्यान रख सकते हैं।
ऑनलाइन लेन - देन
भारतीय स्टेट बैंक पीपीएफ लेनदेन की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान करता है जहां बिना परेशानी के पैसा जमा किया जा सकता है। यह सुविधा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पंजीयन करा कर ली जा सकती है। फंड को आसानी से बचत खाते से पीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जा सकता है। आप अपने खाते से पीपीएफ खाते के लिए ऑटो क्रेडिट स्थाई निर्देश भी दे सकते हैं।
* एक साल में केवल 12 बार जमा करने की अनुमति है। इसलिये, जब आप एक स्थायी अनुदेश दे तो ध्यानपूर्वक दें।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अन्य सुविधाएं
एक या एक से अधिक व्यक्तियों के नाम पर नामांकन किया जा सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा या सहायक शाखा से मुख्य डाक घर या इसके विपरीत, ग्राहक के अनुरोध पर खाते का स्थानांतरण नि: शुल्क किया जा सकता है।
समय से पहले खाते को बंद करना वास्तविक कठिनाई के आधार पर ही मान्य होगा , लेकिन यह उस वर्ष के अंत से, जिसमें खाता खोला गया था, केवल पांच साल की समाप्ति के बाद ही हो सकेगा।
ग्राहक निधि में शामिल होने के बाद खाताधारक अपने खाते को किसी भी समय बंद कर सकता है। हालांकि, खाता खोले जाने वाले वर्ष के केवल 15 साल के बाद के वित्तीय वर्ष के अंत में ब्याज सहित सदस्यता का भुगतान किया जा सकता है।
बंद खाते वर्ष रु 500/वर्ष की सदस्यता बकाया के साथ रु50 /वर्ष के भुगतान पर पुनर्जीवित किये जा सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications