नई दिल्ली, नवंबर 14। डेब्ट कैटेगरी के तहत एफडी में निवेश करना, चाहे आप एक सामान्य या वरिष्ठ नागरिक हों, जरूरी है। क्योंकि यहां आपको चुनी हुई मैच्योरिटी अवधि के दौरान तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है। एफडी में आपको 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की मैच्योरिटी के लिए निवेश करने की सुविधा मिलती है। इससे आप विभिन्न अलग-अलग निवेश उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। दूसरी ओर एफडी में आपका पैसा सुरक्षित रहता है, क्योंकि डीआईसीजीसी द्वारा आपकी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा किया जाता है। इस फैक्ट के बावजूद कि सावधि जमा ब्याज दरें गिर रही हैं (क्योंकि कई आरबीआई ने रेपो दर को 4% पर स्थिर रखा है) यहां हम आपको उन बैंकों की जानकारी देंगे, जहां अभी भी एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रु से कम राशि और 3-5 साल की अवधि के लिए हैं।
सरकारी बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3-5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.40% फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 5.90% ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक में सामान्य नागरिकों को 5.30% और वरिष्ठ नागिरकों को 5.80% फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस अवधि के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक में ब्याज दरें 5.30% और 5.80% हैं।
पीएनबी और इंडियन ओवरसीज बैंक
पीएनबी में सामान्य नागरिकों को 5.25% और वरिष्ठ नागिरकों को 5.75% फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस अवधि के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक में ब्याज दरें 5.25% और 5.75% हैं।
प्राइवेट बैंक
आरबीएल बैंक में 3-5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30% फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% ब्याज दर ऑफर की जा रही है। यस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागिरकों को 6.75% फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस अवधि के लिए इंडसइंड बैंक में ब्याज दरें 6.00% और 6.50% हैं।
कुछ और बैंकों की ब्याज दरें जानिए
डीसीबी बैंक में सामान्य नागरिकों को 5.95% और वरिष्ठ नागिरकों को 6.45% फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस अवधि के लिए एक्सिस बैंक में ब्याज दरें 5.40% और 6.05% हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये ब्याज दरें 6.75% और 7.25% हैं। वहीं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3-5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% से 6.75% फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% से 7.00% की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में ब्याज दरें 6.50% और 7.00% हैं। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक साथ 3 साल के लिए 10 लाख रु की एफडी कराए तो उसे मैच्योरिटी 2.40 लाख रु से अधिक का ब्याज मिलेगा। इस तरह उसकी कुल मैच्योरिटी राशि 12.40 लाख रु से ज्यादा होगी।
जानिए अन्य स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ब्याज दरें
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में ब्याज दरें 6.50% से 6.25% तक और 7.00% से 6.75% तक हैं। वहीं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3-5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
