नई दिल्ली, जुलाई 6। शेयर बाजार में जुलाई 2021 में गतिविधियां काफी तेजी रहने वाली हैं। इस माह करीब 12 आईपीओ आने जा रहे हैं। इनमें निवेश के कई मौके तो काफी शानदार हैं। अगर आप किसी अच्छे आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो इस माह आपको मौका मिल सकता है। जो आईपीओ आ रहे हैं, उनमें जोमैटो, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, श्रीराम प्रॉप्रटीज और ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज जैसे बड़ी कंपनियों के आईपीओ शामिल हैं। आइये जातने हैं कि कल कौन सा आईपीओ निवेश के लिए खुल रहा है। हालांकि अभी कई आईपीओ के लांच होने की तारीख तय नहीं हो पाई हैं, लेकिन यह खुलेंगे जुलाई में ही।
7 जुलाई को खुलने वाले आईपीओ
7 जुलाई 2021 को पहला आईपीओ जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स और क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी का खुलने वाला है। कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स 963 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है। यह कल यानी 7 जुलाई 2021 को खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 828 रुपये से लेकर 837 रुपये का तय किया है। वहीं केमिकल सेक्टर की कंपनी क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी का आईपीओ भी कल यानी 7 जुलाई 2021 को खुलेगा। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 1400 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड 880 रुपये से लेकर 890 रुपये के बीच का तय किया है।
जानिए जोमैटो आईपीओ के बारे में
जोमैटो एक स्टार्टअप कंपनी है, जो अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह आईपीओ निवेश के लिए जुलाई में ही खुलेगा। जोमैटो अपने आईपीओ से 8,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है। कोटक महिंद्रा कैपिटल और मोर्गन स्टेनली इंडिया के साथ क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।
श्रीराम प्रॉप्रटीज का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
श्रीराम प्रॉप्रटीज का आईपीओ भी जुलाई 2021 में ही खुलेगा। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
सेवन आइलैंड शिपिंग का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
सी-लॉजिस्टिक्स फर्म सेवन आइलैंड शिपिंग भी जुलाई 2021 में अपना आईपीओ ला रही है। यह कंपनी आईपीओ के माध्यम से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
माइक्रो फाइनेंस कंपनी आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज भी जुलाई 2021 में ही अपना आईपीओ लांच कर रही है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 1800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
एएमआई ऑर्गेनिक्स का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
केमिकल सेक्टर की कंपनी एएमआई ऑर्गेनिक्स भी अपना आईपीओ लेकर जुलाई में आ रही है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 650 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी जुलाई 2021 में ही अपना आईपीओ लांच करने जा रही है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाएगी।
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का आईपीओ भी जुलाई 2021 में ही लांच हो रहा है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 1800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर भी जुलाई 2021 के दौरान ही अपना आईपीओ लांच करने जा रही है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से करीब 2000 करोड़ रुपये जुटाएगी।
नुवोको विस्टाज कॉर्प का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
सीमेंट सेक्टर की कंपनी नुवोको विस्टाज कॉर्प भी जुलाई 2021 के दौरान अपना आईपीओ लांच करेगी। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।
आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ भी जुलाई में खुलेगा
आधार हाउसिंग फाइनेंस भी जुलाई 2021 में अपना आईपीओ लांच करने जा रही है। यह कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्मय से करीब 7300 करोड़ रुपये जुटाएगी।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications