10g Gold Rate Today: बुलियन मार्केट में कल कमजोरी के बाद आज मजबूती दर्ज की जा रही. सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही. इससे शादियों के सीजन से पहले खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है. इससे पहले अक्टूबर में सोने और चांदी की कीमतों में करीब 6-6 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई थी. हालांकि, नवंबर में अब तक सोने और चांदी में तेज हलचल दर्ज की गई है. इसमें अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन समेत अन्य ग्लोबल फैक्टर्स का असर दिखा है. नतीजतन, दिवाली के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव है.
भारत में सोने और चांदी का भाव
देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें 5 नवंबर को बढ़ गई हैं. तेजी के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 7,380 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 8050 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह वायदा बाजार पर भी सोने और चांदी की की कीमतों में निचले स्तरों से रिकवरी को मिल रही है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate in India)
देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने में तेजी दर्ज की जा रही है. सर्राफा मार्केट में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट 100 रुपए की मजबूती देखने को मिल रही है. इस लिहाज से 10 ग्रान का रेट 73800 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 1000 रुपए की उछाल के साथ 738000 रुपए पर पहुंच गया है.

24 कैरेट सोने का भाव भी 110 रुपए चढ़ गया है, जोकि 80500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 1100 रुपए की मजबूती के साथ 805000 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 80 रुपए की उछाल दर्ज की जा रही है, जोकि 60380 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 800 रुपए की बढ़त के साथ 603800 रुपए पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,365 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,035 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,050 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,380 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,050 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,365 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,035 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,365 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,035 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोने-चांदी का रेट
घरेलू वायदा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज करेक्शन देखने को मिला, जोकि अब निचले स्तरों से रिकवर कर रहे हैं. एमसीएक्स पर सोने की कीमत 78500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा, जोकि सुबह 78200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया था. चांदी भी इसी तरह 950 रुपए गिरकर 93700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications