नई दिल्ली, फरवरी 16। आज शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। करीब 12 बजे सेंसेक्स 181.61 अंक या 0.31 फीसदी नीचे गिर कर 57960.44 पर और निफ्टी 41.80 अंक या 0.24 फीसदी फिसल कर 17310.70 पर है। लगभग 2052 शेयरों में तेजी दिख रही है, जबकि 1030 शेयरों में गिरावट है। 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, जबकि परसों सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। बीते एक महीने में शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है, मगर 10 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया। यदि आपके भी यह शेयर होते आपको भी खूब मुनाफा हुआ होता। जानते हैं इन 10 शेयरों के नाम।
केएफआईएस फाइनेंशियल सर्विसेज
केएफआईएस फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 178 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 109.80 रु से 305.20 रु पर पहुंच गया है। 178 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.78 लाख रु का फायदा।
मैगेलैनिक क्लाउड
मैगेलैनिक क्लाउड का शेयर भी आज 5 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर भी करीब 178 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 122.70 रु से 341 रु पर पहुंच गया है। इसने भी 1 लाख रु पर 1.78 लाख रु का फायदा कराया है।
सेजल ग्लास
सेजल ग्लास का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 176.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 41.25 रु से 114.05 रु पर पहुंच गया है। 176.5 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.76 लाख रु से अधिक का फायदा।
शांति एजुकेशनल
शांति एजुकेशनल का शेयर भी आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 175 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 162.40 रु से 446.15 रु पर पहुंच गया है। 175 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.75 लाख रु का फायदा।
मैत्री एंटरप्राइजेज
मैत्री एंटरप्राइजेज का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 176 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 31.70 रु से 87.45 रु पर पहुंच गया है। 176 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.76 लाख रु का फायदा।
कैसर कॉर्पोरेशन
कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर 174 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 4.70 रु से 12.89 रु पर पहुंच गया है। 174 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.74 लाख रु का फायदा।
एआरसी फाइनेंस
एआरसी फाइनेंस का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 173 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 18.40 रु से 50.20 रु पर पहुंच गया है। 173 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.73 लाख रु का फायदा।
मधुसूदन सिक्योरिटीज
मधुसूदन सिक्योरिटीज का शेयर आज 5 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 123.3 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 2.66 रु से 5.94 रु पर पहुंच गया है। 123 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.23 लाख रु का फायदा।
नॉरिस मेडिसिन्स लिमिटेड
नॉरिस मेडिसिन्स लिमिटेड का शेयर बीते एक महीने में 135 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 14.85 रु से 34.95 रु पर पहुंच गया है। 135 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.35 लाख रु का फायदा।
गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन
गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन का शेयर आज 5 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 161 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में कंपनी का शेयर 21.02 रु से 54.85 रु पर पहुंच गया है। 161 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु पर 1.61 लाख रु का फायदा।


Click it and Unblock the Notifications