1 crore value after 30 years: आज के समय में 1 करोड़ रुपये की कीमत काफी ज्यादा लगती है. लेकिन आज से 30 साल बाद इसकी कीमत बेहद कम हो जाएगी. जैसे-जैसे समय बीतता रहेगा 1 करोड़ रुपये की वैल्यू कम होती चले जाएगा. इसका सबसे बड़ा कारण महंगाई होगा.

1 करोड़ रुपये की वैल्यू आज बहुत अधिक है. 1 करोड़ रुपये से आप अच्छी-खासी सोसाइटी में घर खरीद सकते हैं. या फिर कोई बड़ा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं. लेकिन आज से 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू कुछ लाख रुपये ही रहे जाएगी. यह कितनी कम होगी की आप आने वाले 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये से गाड़ी भी नहीं खरीद पाएंगे.
30 साल बाद कितनी होगी 1 करोड़ की कीमत?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू 17 लाख ही रहे जाएगी. इसलिए जो भी काम आज आप 1 करोड़ रुपये में कर सकते हैं. वो शायद आने 15, 20 या 30 साल बाद संभव नहीं हो सकता है. आज के समय में हम एक करोड़ रुपये रिटायरमेंट के लिए, बच्चे की पढ़ाई या घर खरीदने के लिए पर्याप्त समझते हैं.
क्यों कम हो जाएगी एक करोड़ रुपये की वैल्यू
देश-विदेश में बढ़ रही महंगाई समय के साथ पैसों की कीमत कम कर देता है. जैसे आज के समय में एक अच्छी कार 10 लाख रुपये में आ जाती है. लेकिन 15 साल बाद यह कार की कीमत काफी बढ़ जाएगी. इसके अलावा घरों की कीमत या फिर रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं की कीमत आने वाले 10 या 15 साल बाद समान नहीं रहेगी.
इसी तरह से आने वाले समय में महंगाई के चलते पैसों की कीमत घटती रहेगी.
1 करोड़ की कीमत 30 साल बाद कैसे बनेगी 17 लाख- कैलकुलेशन
मान लीजिए आने वाले 10 सालो में महंगाई दर 6 फीसदी रहता है. तो 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत महंगाई दर के हिसाब से 55.84 लाख रुपये ही रहे जाएगी.
इसी तरह अगर 20 साल बाद का देखें तो 20 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत 31.18 लाख रुपये होगी. इसके अलावा 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत सिर्फ 17.41 लाख रुपये ही रहेगी.
महंगाई के साथ पैसों की कीमत लगातर घट रही है. ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट प्लान कर रहें है, तो बढ़ती महंगाई और घटते पैसों की कीमत को ध्यान में जरूर रखें. आपको इसलिए स्मार्ट रिटायरमेंट प्लानिंग करनी चाहिए. यह देखा गया है कि लोग अकसर आज के पैसों की कीमत के हिसाब से रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं.
रिटायरमेंट के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म पर निवेश करें जहां अच्छा-खासा रिटर्न मिलता हो. अगर आप ऐसी योजनाओं में निवेश करते हैं, जहां आपको 6 फीसदी रिटर्न ही मिलता है, तो बढ़ती महंगाई के हिसाब से यह कम हो सकता है.
आप अपने रिटायरमेंट प्लानिंग में म्यूचुअल फंड्स एसआईपी, म्यूचुअल फंड्स और रियल एस्टेट जैसे प्लेटफॉर्म पर निवेश करना शुरु कर सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
