नयी दिल्ली। क्या आप नौकरी से मुक्ति पाना चाहते हैं? तो इसका एक ही तरीका है अपना बिजनेस। बहुत से लोग नये-नये आइडिया से छोटा बिजनेस शुरू करते हैं और फिर उसी को आगे बढ़ाते हुए एक सफल कारोबारी बन जाते हैं। आपको भी कुछ ऐसा ही करना होगा। जहां तक बिजनेस आइडिया का सवाल है तो ये कहीं भी मिल सकता है। आपको नया सोचने के लिए बाहरी दुनिया को एक्सप्लोर करना होगा ताकि एक अच्छा आइडिया मिल सके। कुछ ऐसा ही किया है एक महिला ने, जिसे घूमते हुए एक बढ़िया बिजनेस आइडिया आया। आज उनकी कमाई लाखों में है।
शुरू कर दिया बिजनेस
ये कहानी है दिशा सिंह नाम की महिला की। वे गुजरात घूमने के लिए गयी थीं और इसी ट्रिप पर उनके जहन में बढ़िया बिजनेस आइडिया आया। उनके बिजनेस ने समय के साथ रफ्तार पकड़ी और अब उनके कारोबार का टर्नओवर करोड़ों रु में पहुंच गया है। दिशा आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ चुकी हैं। यहां वे अपनी पढ़ाई के दूसरे साल में घूमने गयीं।
क्या मिला आइडिया
दिशा जब गुजरात के कच्छ में घूमने पहुंचीं तो उनका ध्यान स्थानीय हेंडीक्राफ्ट पर गया। यहीं से उनके मन में बिजनेस का विचार आया। उन्हें लगा उनके दोस्त इन हेंडीक्राफ्ट प्रोड्कट्स को पसंद करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। उन चीजों में कुछ कमी थी और इसी कमी को पूरा कर दिशा ने नया बिजनेस तैयार कर लिया।
तैयार प्रोडक्ट्स को दिया नया डिजाइन
योरस्टोरी के अनुसार दिशा ने बैग, पर्स और अन्य सामानों को नया डिजाइन देना शुरू किया। यानी गुजरात में जो सामान बिक रहे थे उन्होंने उन सामानों एक नया रूप देकर बेचना शुरू किया। उन्होंने जूट, खादी आदि से बैग तैयार किए। साथ ही बाकी आइटमों को नये रूप में तैयार किया।
कितना किया निवेश
शुरू में दिशा ने अपने बिजनेस में 20 लाख रु लगाए। उन्होंने जौक नाम से एक स्टार्टअप की स्थापना की और करीब 4 साल पहले पहला उत्पाद लॉन्च कर दिया। उन्होंने अपने इस प्रोडक्ट्स को 50 से अधिक जगह बेचा। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन मार्केट पर भी ध्यान दिया।
करोड़ों में पहुंचा कारोबार
दिशा की कंपनी का कारोबार आज 5 करोड़ रु से भी अधिक हो चुका है। वे आज अकेले काम नहीं करती, बल्कि कोई लोग उनके साथ जुड़ चुके हैं। आज उनकी कंपनी बैग्स के अलावा कई प्रोडक्ट्स बेचती है, जिनमें वॉलेट, आईवियर केस, स्कार्फ, पाउच और पासपोर्ट होल्डर आदि शामिल हैं। जौक के ढेर सारे प्रोडक्ट अब ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
