Zomato Share Price: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में पॉजिटिव शुरुआत के बाद प्रॉफिट बुकिंग दर्ज की गई. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर भी फोकस में हैं. इन शेयरों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का शेयर भी शामिल है. दमदार तिमाही नतीजों के दम पर शेयर पौना 2 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म UBS भी बुलिश है. स्टॉक पर टारगेट को बढ़ाकर 300 रुपए के पार का कर दिया है.
बुलिश रेटिंग के साथ टारगेट बढ़ाया
UBS सिक्योरिटीज ने जोमैटो के लिए टारगेट को बढ़ाकर 320 रुपए कर दिया है. साथ ही स्टॉक पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि फूड डिलीवरी कारोबार में 27% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. साथ ही फास्ट डिलीवरी का कारोबार मजबूत नजर आ रहा. कंपनी की आय FY25 की पहली तिमाही में 31% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई.
जोमैटो की क्विक कॉमर्स ब्रांच ब्लिंकिट एक अहम ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरी है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक ब्लिंकिट की इंप्लाइड वैल्यू अब जोमैटो के कोर फूड डिलीवरी कारोबार से आगे निकल गया है. रक्षा बंधन के त्योहार पर प्रति मिनट 693 राखी तक ऑर्डर पहुंच गया.

जोमैटो के दमदार नतीजे
FY25 की अप्रैल-जून तिमाही में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 126.5 गुना की ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 253 करोड़ रुपए रही.यह ग्रोथ हाई प्लेटफ़ॉर्म चार्ज और ब्लिंकिट से बेहतर ऑपरेशंस प्रॉफिटिबिलिटी की वजह से रही. रेवेन्यू भी सालाना आधार पर करीब 74% बढ़कर 4,206 करोड़ रुपए हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 4.2% रहा.
अर्निंग कॉल के दौरान मैनेटमेंट ने बताया कि जोमैटो ने पारंपरिक रूप से स्विगी के वर्चस्व वाले साउथ सिटीज में मार्केट हिस्सेदारी में भी ग्रोथ दर्ज की है. जबकि स्विगी अपने IPO की तैयारी कर रही. UBS ने FY26-28 के दौरान ज़ोमैटो के लिए इंस्टेंट बिजनेस के लिए 20-30% और फूड डिलीवरी के लिए 2-3% तक अपने GMV अनुमानों को बढ़ाया.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
