Zomato New Name: पॉप्युलर फ़ूड एग्रीगेटर ज़ोमैटो लिमिटेड का नाम बदल जाएगा. कंपनी ने गुरुवार को बाजार को इसकी जानकारी दी. जोमैटो का नया नाम इटरनल लिमिटेड होगा. यह रीब्रांडिंग है. कंपनी के बोर्ड ने 6 फ़रवरी, 2025 को इसकी मंजूरी दे दी है. रीब्रांडिंग ज़ोमैटो के फ़ूड डिलीवरी से आगे बढ़ने की मंशा को दर्शाता है, जिसमें अब ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर जैसे बिजनेस शामिल हैं.
एक्सचेंज को दी जानकारी
स्टॉक एक्सचेंजों को दिए गए एक बयान में कंपनी ने कहा, "हम यह सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स ने 6 फरवरी, 2025 के प्रस्ताव के तहत कंपनी का नाम 'ज़ोमैटो लिमिटेड' से बदलकर 'इटरनल लिमिटेड' करने और इसे प्रभावी करने के लिए एसोसिएशन के मेमोरेंडम और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में परिणामी संशोधन को मंजूरी दे दी है।"

कॉर्पोरेट वेबसाइट और स्टॉक टिकर में होगा बदलाव
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर रीब्रांडिंग की जानकारी दी. इसके मुताबिक कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में चेंज हो जाएगी. इसके अलावा उनका स्टॉक टिकर ZOMATO से ETERNAL में बदल जाएगा.
गोयल ने बताया कि ब्लिंकिट का अधिग्रहण करने के बाद, उन्होंने इंटरनली इटरनल नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. ऐसा कंपनी और उसके ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि वे कंपनी का नाम सार्वजनिक रूप से बदलने का इरादा रखते हैं.
रीब्रांडिंग पर सीईओ का बयान
गोयल ने लिखा, "यह सिर्फ़ नाम बदलना नहीं है: यह एक मिशन स्टेटमेंट है।" "इटरनल एक वादा और एक विरोधाभास लेकर आता है, जो हमें याद दिलाता है कि स्थायित्व अर्जित किया जाता है, दावा नहीं किया जाता. हम टिके रहेंगे, इसलिए नहीं कि हम यहाँ हैं, बल्कि इसलिए कि हमें वहाँ पहुँचना है।" यह स्टेमेंट 'इटरनल' को अपनी नई पहचान के रूप में चुनने के पीछे के गहरे अर्थ को उजागर करता है.
गोयल ने इस बदलाव के बारे में अपनी भावनाओं को और विस्तार से बताते हुए कहा, "अनन्त एक शक्तिशाली नाम है, और ईमानदारी से कहूँ तो, यह मुझे अंदर तक डराता है. इस पर खरा उतरना एक कठिन काम है." उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्चा स्थायित्व साहसिक दावों या सफलता पर आधारित नहीं है, बल्कि यह समझने पर आधारित है कि अमरता नश्वरता से उत्पन्न होती है.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
