Zomato To Buy Shiprocket: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली बड़ी कंपनी जोमैटो अपने ही इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी शिप रॉकेट को खरीदने का प्लान बना रही है। आपको बताते चलें कि शिपरॉकेट भारत की ई-कॉमर्स शिपिंग करने वाली कंपनी है। दरअसल शिप रॉकेट एक प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी है। यह अभी तक शेयर मार्केट में भी लिस्ट नहीं की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि शिपरॉकेट को खरीदने के लिए जोमैटो ने दो अरब डॉलर ऑफर किए हैं।
हालांकि, यह रिपोर्ट अभी मीडिया में ही घूम रही है, और इस पर किसी भी तरह का फाइनल कॉल या अंतिम फैसला नहीं आया है। कोई भी निर्णय कंपनी के अंतिम फैसले के बाद ही होगा, लेकिन इसके बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है। आइए आपको इन कंपनियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

शिपरॉकेट ने पिछले साल जुटाई 1.23 अरब डॉलर की फंडिंग
शिपरॉकेट एक भारत की प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी है जिसे डिलीवरी के लिए जाना जाता है। इसके कंपनी के को-फाउंडर साहिल गोयल हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 2022 के अगस्त महीने में, शिप रॉकेट के द्वारा 1.23 अरब डॉलर की फंडिंग जुटा गई थी। इनमें टेमासेक के होल्डिंग्स पीटीई, पीपल वेंचर्स और ट्राइब कैपिटल जैसे कई और इन्वेस्टर शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी में निवेश किया था।
अगर बात की जाए ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की तो इसे शेयर मार्केट पर साल 2021 में लिस्ट किया गया था। जुलाई के महीने में स्टॉक पर लिस्ट होने के बाद से जोमैटो के शेयर में अब तक 68 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। आपको बताते चलें की 34 फीसदी की तेजी के साथ इसने निफ्टी 50 इंडेक्स को भी आउट परफॉर्म कर दिया। अगर कल की बात की जाए तो जोमैटो के शेयर्स ने गुरुवार यानी 21 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और मार्केट बंद होने तक कंपनी के शेयर 128.20 रुपए पर काम कर रहे थे।
जोमैटो के आज के शेयर का हाल
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आज यानी 22 दिसंबर 2023 को मार्केट खुलने के बाद 9:54 तक जोमैटो के शेयर 1.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 128.70 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। वहीं पांच पिछले कारोबारी दिनों में इस कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को करीब 5 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।
अगर बता की जाए पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 131.75 के आसपास रहा है। वहीं निचले स्तर की बात करें तो पिछले 52 हफ्तों में जोमैटो के शेयर्स का निचला स्तर 43.35 रुपए रहा है। अभी इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.10 लाख करोड़ रुपए का है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि इसी महीने में 8 दिसंबर को जापान की कंपनी सॉफ्ट बैंक ने जोमैटो में अपने 1128 करोड़ रुपए के अपने 1.1 प्रतिशत के शेयर्स बेच दिए थे। इसके बाद अब सॉफ्ट बैंक के हिस्सेदारी जोमैटो में घटकर 1.09 प्रतिशत के आसपास रह गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
