दिवाली के अवसर हर कोई त्योहार सेलिब्रेट करता है. ये साल का सबसे बड़ा त्योहार माना गया है. लेकिन हर किसी की दिवाली एक जैसी नहीं होती. दिवाली के दिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो महज कुछ रुपयों के लिए काम करते हैं. जब सारा शहर दिवाली की चकाचौंध में डूबा होता है. तब वहीं कुछ लोग इस समय मेहनत से काम कर रहे होते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय ने पोस्ट साझा की थी. इसके साथ ही उसने बताया की कैसे उसे दिवाली वाले दिन भी 6 घंटे काम करना पड़ा है. वहीं इतनी मेहनत और लगन से काम करके भी उसकी महज कुछ रुपयों की कमाई ही हो पाई है.
जोमैटो के गिग वर्कर्स का काम काफी चुनौतियों वाला होता है. गिग वर्कर्स की कमाई हर दिन के काम के बेस पर होती है. ऐसे ही जोमैटो के एक गिग वर्कर्स की वीडियों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में ये दिखाया गया है की कैसे एक शख्स दिवाली के दिन 6 घंटे डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है.
लेकिन इतने घंटे काम करने पर भी उसे महज 317 रुपये ही मिल पाते हैं. इस वीडियों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने कई अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात पर जोर देते दिखे की कंपनी को दिवाली के शुभ अवसर पर डिलीवरी एजेंट के लिए कुछ स्पेशल करना चाहिए.
317 रुपये ही बनी कमाई
इस वीडियो में एक शख्स 6 घंटे काम करते हुए दिखाई देता है. 6 घंटे काम करने पर उसकी कुल कमाई 317 रुपये ही हुई थी. शख्स ने बताया की उसकी पहले ऑर्डर पर 40 रुपये, दूसरे ऑर्डर पर 20 रुपये, तीसरे ऑर्डर पर 50 रुपये, चौथे ऑर्डर पर 34 रुपये, 5वें ऑर्डर पर 24 रुपये, 6वें ऑर्डर पर 70 रुपये, 7वें ऑर्डर पर 42 रुपये और 8वें ऑर्डर पर 32 रुपये की कमाई की है.
कुल मिलाकर इस शख्स की 317 रुपये की कमाई हुई है.
वहीं वीडियो की शुरुआत में ही डिलीवरी एंजेट बताता है कि वे सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक काम करने वाला है. ये वीडियो 47 सेकंड की है. इस वीडियों में लाखों यूजर्स आए हैं.
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
इस वीडियों को देख लोगो ने यूजर्स की वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा में अपनी बालकनी में खड़ी थी. तभी साइकिल में सवार एक डिलीवरी एंजेट आया और मेरे बगल के घर में ऑर्डर देकर चला गया. कुछ लोग दिवाली के दिन जशन बनाते हैं. वहीं कुछ अपना पेट पलाने के लिए रात भर काम करते हैं,
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा लोग अपनी परिवार की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. वहीं एक ने लिखा की कंपनी को डिलीवरी एंजेट को मिलने वाले पैसे बढ़ाने चाहिए. इसके अलावा किसी ने लिखा हर किसी के लिए दिवाली एक जैसी नहीं होती.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications