Zomato CEO News: आपके फोन पर कई बार Zomato की तरफ से अलग-अलग तरह की नोटिफिकेशन आती होंगी। इनमें से कुछ ऐसी भी होती हैं जो बहुत अनोखी और दिलचस्प होती है। फूड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के सीईओ दीपिंदर गोयल हाल ही में अपनी पत्नी जिया गोयल, व्यवसायी नारायण मूर्ति और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया है। आइए आपको भी वो किस्सा बताते हैं।

Zomato के सीईओ ने बताया अपनी टीम के बारे में ये खास बात
इस एपिसोड के दौरान कपिल ने दीपिंदर के ज़ोमैटो ऐप द्वारा अपने कस्टमर को भेजे जाने वाले फ्लर्टश पुश नोटिफिकेशन के बारे में बात की। कपिल ने कहा, "Zomato कंपनी के नोटिफिकेशन बहुत फ़्लर्टिंग हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड आपस में बात कर रहे हों"। इसके बाद उन्होंने कुछ पुश नोटिफिकेशन दिखाए, जिसे देखकर दर्शक कॉपीराइटर की हैरानी में हंस पड़े, जो ऐसे पुश नोटिफिकेशन लिखते हैं। कपिल ने फिर दीपिंदर से पूछा, "आप वास्तव में अपने ग्राहकों के लिए यह मैसेज टाइप कर रहे थे या आप जिया(दीपिंदर गोयल की पत्नी) के लिए टाइप कर रहे थे और गलती से आपने इसे हमें भेज दिया?"
दीपिंदर ने जवाब दिया, "एक-दो बार ऐसा हुआ कि मैंने जिया के लिए टाइप किया, और मैंने सोचा कि मैं उन्हें एक अच्छा नोटिफिकेशन भेजूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं आपको बताता हूं कि क्या हुआ। हमारी मार्केटिंग टीम बहुत युवा है। उनके पास मार्केटिंग में कोई बैकग्राउंड नहीं है। वे भावुक लोग हैं"।
दीपिंदर गोयल ने अपनी टीम की दी थी ये सलाह
दीपिंदर ने कहा, "इसलिए, मैंने एक दिन उन्हें कस्टमर के साथ संबंध बनाने के बारे में बताया। मुझे भी नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है। मेरे पास मार्केटिंग की कोई बैकग्राउंड नहीं है। मैंने एक किताब पढ़ी और उसमें कस्टमर के साथ रिलेशन बनाने के लिए कहा गया था। मैंने उन्हें बताया। उन्होंने मेरी बात को गंभीरता से लिया।" जौमेटो से लेकर स्विगी तक, ऐसे कई सारे नोटफिकेशन अपने कस्टमर्स को भेजते हैं जिन्हें पढ़कर कोई भी मुस्कुरा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications