ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म जोमैटो और स्विगी ने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है. अगर आप भी प्लैटफॉर्म के जरिए खाना या कुछ ऑर्डर करते हैं तो महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि दोनों कंपनियों ने प्लैटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है. इसके तहत प्लैटफॉर्म चार्ज को 20 फीसदी बढ़ा दिया है. नई दरें आज 15 जुलाई से ही लागू हो गई हैं. राजधानी दिल्ली समेत बेंगलुरू में बढ़े हुए चार्ज से ग्राहकों की जेब पर सीधे असर होगा.
ग्राहकों को दोनों कंपनियों ने दिया झटका!
फूड डिलीवरी कंपनियों जोमैटो और स्विगी ने प्लैटफॉर्म में 1-1 रुपए का इजाफा किया है. इसके तहत बेंगलुरू में स्विगी प्लैटफॉर्म चार्ज 7 रुपए कर दिया है. डिस्काउंट पर ये 6 रुपए है. जबकि जोमैटो का प्लैटफॉर्म फीस 6 रुपए प्रति ऑर्डर है. बता दें कि पहले दोनों कंपनियों का प्लेटफॉर्म फीस 5 रुपए था.
जोमैटो और स्विगी ने पिछले साल ही प्लेटफॉर्म फीस इजात किया था. शुरुआत में ऑर्डर पर ग्राहकों को 2 रुपए का प्लैटफॉर्म फीस चार्ज किया जाता था. फिर बाद में कंपनियां मुनाफा बढ़ाने के लिए इसमें इजाफा करती रही.
जोमैटो और स्विगी को प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने से कुल आय और मुनाफे में फायदा मिलेगा. इसी साल अप्रैल में जोमैटो ने प्लैटफॉर्म फीस को चुनिंदा शहरों में 4 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति ऑर्डर किया था. इन शहरों में NCR, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ शामिल रहे.

3 गुना बढ़ा प्लैटफॉर्म फीस
जोमैटो ने प्लैटफॉर्म फीस को करीब 1 साल में 3 गुना बढ़ाया है. इसके तहत अगस्त 2023 में फीस 2 रुपए प्रति ऑर्डर था, जोकि अक्टूबर 2023 में 3 रुपए, जनवरी 2024 में 4 रुपए, अप्रैल 2024 में 5 रुपए और अब जुलाई 2024 में 6 रुपए प्रति ऑर्डर हो गया.
प्लैटफॉर्म फीस बढ़ाने से जोमैटो के फाइनेंशियल में सुधार होगा. 1 रुपए प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म का मार्जिन में 0.2% का योगदान है. Q4FY24 में फूड डिलीवरी का मार्जिन में योगदान 7.5% रहा.
अरबपति बने जोमैटो के मुखिया दीपेंदर गोयल
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को मुखिया दीपेंजर गोयल अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. गोयल भारत के 41वें सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 8300 करोड़ रुपए है. नेटवर्थ में इजाफे की वजह जोमैटो के शेयरों में तूफानी तेजी है, जोकि जुलाई 2023 से अब तक 300% उछल चुका है.
बता दें कि जोमैटो में दीपेंदर गोयल की हिस्सेदारी 4.24% की है. यानी जोमैटो में 36.95 करोड़ शेयर हैं. BSE पर जोमैटो का शेयर 232 रुपए के भाव पर पहुंचा, जोकि 52-वीक हाई भी है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
