Upcoming IPO Next Week: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 13 नवंबर को खुल रहा है और ये 18 नवंबर को बंद होगा। पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आइए इसके बारे में सारी डिटेल्स आपको बताते हैं।

इस दिन होगी इस आईपीओ की लिस्टिंग (Zinka Logistics IPO)
ये आईपीओ 1,114.72 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 2.01 करोड़ शेयरों के नए इश्यू का कॉम्बिनेशन है, जो कुल 550.00 करोड़ रुपये है और 2.07 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश कुल 564.72 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 नवंबर को होने की उम्मीद है। बीएसई, एनएसई पर ये आईपीओ लिस्ट होगा और लिस्टिंग 21 नवंबर की तय की गई है। जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ लॉट साइज 54 इक्विटी शेयर है और उसके बाद 54 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स में है।
जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन के बारे में जानें
जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का ब्लैकबक ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ट्रक ऑपरेटरों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए भुगतान, टेलीमैटिक्स, माल बाजार और वाहन वित्तपोषण सेवाएं प्रदान करता है। इसमें 140 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल ब्लैकबक फिनसर्व में निवेश के लिए किया जाएगा, जबकि 75 करोड़ रुपये प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़े खर्च के वित्तपोषण के लिए और एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज में लगाया जाएगा। आपको बता दें कि कर्मचारियों को इस आईपीओ में 25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिस्काउंट भी मिलेगा। नए इश्यू से हासिल किए गए 200 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल बिक्री और मार्केटिंग इनिशिएटिव के लिए किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए 26,000 इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं।
IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
IPO से जुटाए पैसों का इन जगह इस्तेमाल करेगी कंपनी
कंपनी के प्रमोटर राजेश कुमार नायडू याबाजी, चाणक्य हृदय और रामसुब्रमण्यन बालसुब्रमण्यम हैं।IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल सेल्स और मार्केटिंग कॉस्ट के लिए फंडिंग को लेकर, NBFC सब्सिडियरी Blackbuck Finserve Private Limited में निवेश के लिए, प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लेकर खर्च की फंडिंग के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications