Zhang Yiming Net Worth: बाइटडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग ने साल 2025 में एलन मस्क और जेफ बेजोस से ज्यादा संपत्ति अपने नाम कर ली है। Retures की रिपोर्ट के अनुसार, झांग यिमिंग की नेट वर्थ में 2025 की शुरुआत से अब तक 31% की बढ़त हुई है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ $57.5 बिलियन (लगभग ₹4.8 लाख करोड़) हो गई है।
वहीं, एलन मस्क की संपत्ति में $135 बिलियन (लगभग ₹11.5 लाख करोड़) और जेफ बेजोस की नेट वर्थ में $43 बिलियन (लगभग ₹3.7 लाख करोड़) की गिरावट आई है।

चीन के सबसे अमीर व्यक्ति हैं झांग यिमिंग (Who Is Zhang Yiming)
41 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर झांग यिमिंग अब चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, उन्होंने टेनसेंट के संस्थापक पोनी मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी नेट वर्थ $56.5 बिलियन है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, झांग अब एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनसे आगे केवल भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी और मुकेश अंबानी हैं।
बाइटडांस के 10 साल तक रहे CEO (ByteDance CEO)
बाइटडांस, जो एक फेमस वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक और न्यूज एग्रीगेटर टाउटियाओ की मूल कंपनी है, उन्होंने साल 2023 में $110 बिलियन से अधिक की कमाई की थी। इसके बाद झांग यिमिंग ने 2021 में बाइटडांस के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। झांग लगभग दस सालों तक बाइटडांस के सीईओ रहे थे, उन्होंने कर्मचारियों से कहा था कि वह "बहुत सामाजिक नहीं हैं, ऑनलाइन रहना, पढ़ना, संगीत सुनना और क्या संभव हो सकता है, इस पर विचार करना जैसी एकान्त चीजें करना पसंद करते हैं।"
रॉयटर्स के अनुसार, झांग ने उस समय कहा, "सच्चाई यह है कि मेरे पास कुछ ऐसे स्किल्स नहीं हैं जो एक आदर्श मैनेजर बनाते हैं," उन्होंने कहा कि वह कंपनी के लिए एक ऐसी भूमिका में बेहतर मदद करेंगे जिसमें लोगों को सीधे मेनेज करना शामिल नहीं है।
एलन मस्क की संपत्ति में आई गिरावट
वॉरेन बफेट और जेफ यास जैसे अन्य अरबपतियों की नेटवर्थ में भी इस साल $10 बिलियन से अधिक की बढ़त हुई है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है, जो टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
