Zen Technologies Ltd: जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर इस वक्त काफी तेजी से भाग रहा है। यह कंपनी ड्रोन बनाती है, जिसकी आजकल देश और विदेश में भारी मांग है। इस कंपनी के शेयर में कल अपर सर्किट लगा था, और आज भी भारी तेजी है।
जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आज 618 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जहां तक इस शेयर बढ़ने की बात है तो आज यह 41 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर ने आज सुबह 11 बजे तक 602.95 रुपये का लो स्तर और 654.90 रुपये का हाई का स्तर बनाया है। जहां तक इस शेयर के एक साल के हाई लो की बात है तो इसका लो 167.25 रुपये का रहा है। वहीं इस शेयर आज ही 654.90 रुपये का ऑल टाइम हाई भी बनाया है।

जहां तक जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के रिटर्न की बात है तो यह 1 हफ्ते में 47.01 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। यही नहीं एक माह में यह शेयर करीब 48.93 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं तीन माह में इस शेयर ने करीब 98.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
वहीं 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर का रिटर्न 234.79 प्रतिशत का रहा है। वहीं 1 साल में जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर ने 255.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह शेयर बीते 3 साल में करीब 1,091.98 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का ट्रेडिंग वॉल्यूम भी लगातार बढ़ रहा है। कल इसमें 1 करोड़ शेयरों का करोबार हुआ था, जिसमें से 20 लाख शेयरों की डिलिवरी भी हुई थी। वहीं इस शेयर का एक महीने की औसत ट्रेडिंग करीब 19 लाख शेयरों की है। इसमें से 5 लाख शेयरों की डिलिवरी का औसत है।
जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड डिविडेड देने वाली कंपनी है। जहां तक जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के मार्केट कैप की बात है तो यह आज 11 बजे रियल टाइम पर 5,212 करोड़ रुपये का है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये की है।
नोट: यहां पर सिर्फ कंपनी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
