ZEEL Share Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का शेयर आज 27 अगस्त को बाजार में फोकस में रहा. पॉजिटिव खबर के दम पर शेयर इंट्राडे में 15% से ज्यादा उछला. दरअसल, कंपनी ने सोनी के साथ अपने विलय समाप्ति से संबंधित सभी विवादों को हल करने के लिए एक समझौता किया है. इस ऐलान के बाद शेयर प्राइसेज में तेजी दर्ज की गई. शेयर कारोबार के दौरान 154.9 रुपए का हाई भी बनाया. अंत में 147.7 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
Sony-Zee के बीच विवाद
जनवरी में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने समझौते की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए ज़ी एंटरटेनमेंट के साथ प्रस्तावित 10 बिलियन डॉलर के विलय को रद्द कर दिया. सोनी ने ज़ी से 90 मिलियन डॉलर का टर्मिनेशन शुल्क मांगा. ज़ी ने विलय को समाप्त करने के लिए एसपीएनआई और उसकी इकाई बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL) से भी 90 मिलियन डॉलर का शुल्क मांगा
Sony-ZEEL के बीच विवाद सुलझा
दोनों कंपनियों ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में चल रही मध्यस्थता और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल और अन्य मंचों में संबंधित कानूनी कार्यवाही में एक-दूसरे के खिलाफ सभी दावों को वापस लेने के लिए आपसी सहमति जताई है. ज़ी ने कहा कि समझौते के हिस्से के रूप में कंपनियों (ज़ी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) ने एक-दूसरे के खिलाफ सभी संबंधित दावों को वापस लेने के लिए आपसी सहमति जताई है.
27 अगस्त को जारी बयान में स्पष्ट किया गया कि समझौते की शर्तों के तहत किसी भी पक्ष का एक-दूसरे के प्रति कोई दायित्व या देनदारी नहीं रहेगी. दोनों कंपनियों के मुताबिक यह समझौता कंपनियों के बीच आपसी समझ से उपजा है, ताकि वे स्वतंत्र रूप से भविष्य के विकास के अवसरों को नए उद्देश्य के साथ आगे बढ़ा सकें और उभरते मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
शेयर कीमतों में तेज एक्शन
सोनी के साथ विवाद खत्म होने के ऐलान की खबर से ZEEL के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की हई. शेयर 154.9 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, फिर ऊपरी स्तरों से फिसलकर 147.7 रुपए पर आ गया. ZEE और सोनी के बीच हुए समझौते से उन निवेशकों को राहत मिली है जो विलय की खत्म होने से जुड़ी अनिश्चितताओं को लेकर चिंतित थे. इस ट्रिगर से ज़ी एंटरटेनमेंट की भविष्य की संभावनाओं में विश्वास बढ़ाया है.

Sony-Zee मर्जर
ज़ी और सोनी के बीच समझौते को लेकर सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि, यह स्पष्ट है कि दोनों पक्षों ने अपने मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आम रास्ता खोज लिया है. यह समझौता दोनों कंपनियों के लिए कानूनी विवादों के बिना अपनी-अपनी व्यावसायिक रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने का मार्ग प्रशस्त करता है.
इस समाधान से जी और सोनी दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है. क्योंकि इससे उन्हें प्रतिस्पर्धी मीडिया परिदृश्य में ग्रोथ के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति मिलेगी. यह पिछली चुनौतियों के बावजूद मजबूत व्यावसायिक संबंध बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है.
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
