नई दिल्ली, सितंबर 22। जी एंटरटेनमेंट का सोनी पिक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ विलय किया जाएगा। इस संबंध में एक करारा करार पर दोनों कंपनियों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी जी एंटरटेनमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से दी है। इस जानकारी के अनुसार सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट मर्ज होने के बाद बनने वाली कंपनी में 1.575 अरब डॉलर (करीब 11,500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल ने आज यानी 22 सितंबर, 2021 को आयोजित बैठक में इस विलय को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों के बीच एक एक्सक्लूसिव नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट का करार भी हुआ है। इस डील का ड्यू डिलिजेंस आगामी 90 दिनों में पूरा करने का भी करार हुआ है।

खबर आते ही जी एंटरटेनमेंट के शेयर उछले
आज सुबह जैसे ही इस डील की खबर आई, जी एंटरटेनमेंट का शेयर तेजी से ऊपर गया। एनएसई पर यह सुबह 10 बजे के आसपास 302.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस रेट पर यह करीब 46 रुपये यानी 18 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं इस शेयर ने एनएसई में आज अपना न्यूनतम स्तर 281.25 रुपये का बनाया है, तो वहीं उच्चतम स्तर 319.60 रुपये का बनाया है। वहीं भारी में इस शेयर में खरीद हो रही है। सुबह 10 बजे तक करीब 5 करोड़ से ज्यादा शेयरों में कारोबार हो चुका है।
पुनीत गोयनका बने रहेंगे सीईओ
इस मर्जर के बाद भी पुनीत गोयनका आगामी 5 साल के लिए मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के एमडी व सीईओ बने रहेंगे। हालांकि सोनी ग्रुप को नई बनी कंपनी में मेजोरिटी डायरेक्टर नॉमिनेट करने का अधिकार मिलेगा। सोनी इंडिया के प्रमोटर भी मर्जर के लिए हुए करार के तहत कंपनी में ग्रोथ कैपिटल डालेंगे। इस मर्जर के बाद बनी कंपनी में जी एंटरटेनमेंट की हिस्सेदारी 47.07 प्रतिशत और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क की हिस्सेदारी 52.93 प्रतिशत रहेगी। इस करार में यह भी प्रावधान भी है कि प्रमोटर्स फैमली को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने की छूट रहेगी।
ये भी होगा
जी एंटरटेनमेंट का सोनी पिक्चर्स के साथ मर्जर होने के बाद नई कंपनी में जी एंटरटेनमेंट की प्रमोटर कंपनी एस्सेल ग्रुप को 2 फीसदी हिस्सेदारी दी जाएगी। हालांकि अभी इस विलय प्रस्ताव को जी के शेयरहोल्डरों से मंजूरी मिलना बाकी है। फिलहाल एस्सेल ग्रुप की जी एंटरटेनमेंट में 3.44 पर्सेंट हिस्सेदारी है। हालांकि प्रस्तावित मर्जर के बाद यह अनुपात घट जाएगा।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications